लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं । राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या अब 51 को पार कर गई है । वहीं कोरोना के चपेट में आकर मरने वालों की संख्या भी 1200 के करीब जा पहुंची है । सोमवार को उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने जानकारी दी कि बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1924 नए मामले सामने आए हैं । प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या अब 51,160 हो गई है । इसमें से 30,831 मरीज ठीक हो चुके हैं । अब 19,137 सक्रिय मामले हैं , राज्य में कोरोना के कारण 1192 लोगों की मौत हुई है । रविवार को प्रदेश में 43 हजार 401 सैंपल्स की जांच हुई । अभी तक उत्तर प्रदेश में 15 लाख 13 हजार 827 सैंपल्स की जांच की गई है ।
जिलेवार विवरण
