Type Here to Get Search Results !

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण से सीएम योगी सख़्त, अधिकारियों को दिए निर्देश

योगी आदित्यनाथ ने दिए अधिकारियों को निर्देश
 
लखनऊ :कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए कंटेन्मेंट जोन में सख्ती के निर्देश दिए हैं । लखनऊ में संक्रमण की दर को रोकने के लिए कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग हर हाल में की जाए । घर - घर सर्वे में एंजीजेन टेस्ट किए हैं । साथ ही कोविड -19 संक्रमित व्यक्ति को होम आइसोलेशन में रखने पर विचार करने और एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए । कोविड - नान कोविड मरीज 15 मिनट से अधिक होल्डिंग एरिया में न रहें । सभी सेवाओं और गतिविधियों को इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेण्टर से जोड़ा जाए । हर जिले में इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एवं कण्ट्रोल सेंटर स्थापित कर क्रियाशील किए जाने के निर्देश दिए । मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर लखनऊ में कोविड -19 संक्रमण के नियंत्रण के लिए बैठक की । उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही न बरतें । इस महामारी की आपदा में मानव सेवा हमारा धर्म होना चाहिए , जिसमें गलतियों के लिए कोई स्थान न हो । डोर - टू - डोर सर्वे के कार्य में कोई कोताही न हो । डीजी स्वास्थ्य की तुरंत नियुक्ति करें मुख्यमंत्री ने डीजी हेल्थ की तत्काल नियुक्ति के लिए मुख्य सचिव को निर्देश दिए । कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेंटर ऐसा हो , जिससे यह निश्चित हो सके कि मरीज की स्थिति के अनुसार उसे लखनऊ के डा . राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान , एसजीपीजीआई , केजीएमयू और एल -1 , एल -2 अथवा एल -3अस्पतालों में भर्ती किया जाए । सीएमओ की टीम मरीज की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर निश्चित अस्पताल में उसे तुरन्त भेजने की व्यवस्था करें । लोकबन्धु अस्पताल में बेड बढ़ाए जाएं मुख्यमंत्री ने लोकबन्धु अस्पताल में बेड बढ़ाने के निर्देश दिए ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad