Type Here to Get Search Results !

सरकार की तरफ से हो सकती हैं इन राशि के जातकों को परेशानी, पढ़िए दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल
मेष - चू , चे , चो , ला , ली , लू , ले , लो , अ 
आज आपको थकान तथा बेचैनी अधिक होगा । संतान की समस्या से चिंतित होना पड़ेगा । सरकार की तरफ से कोई परेशानी खड़ी होगी । पुत्र के साथ मतभेद बढ़ेगा । नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वादविवाद हो सकता है । नकारात्मक विचारों से मन घिरा रहेगा । आज का दिन ऐसी चीज़ों को ख़रीदे , जिनकी क़ीमत आगे चलकर बढ़ सकती है । 

वृषभ - ई , ऊ , ए , ओ , वा , वी , वू , वे   
गूढ़ और रहस्यमय विद्या सीखने में विशेष रुचि होगी । नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय नहीं है । प्रवास में आकस्मिक कठिनाइयाँ आएंगीं । आर्थिक कारण से आपकी योजना में रुकावट पैदा हो सकता है । जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है । मौज - मस्ती व घूमने - फिरने में आपका समय व्यतित होगा । पुराने एवं स्थायी रोग में चिन्ता होगी ।

मिथुन - का , की , कू , घ , ङ , छ , के , को , हा 
आज दांपत्यजीवन का विशेष आनंद मिलेगा । स्नेहीजनों और मित्रों के साथ भोजन करने का अवसर आएगा । आकस्मिक धन लाभ होगा । व्यापार में वृद्धि होगी । आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे । आज आप नए वस्त्रों की ख़रीददारी कर सकते हैं । सामाजिक एवं पारिवारिक कार्य करने में दिलचस्पी बढ़ेगी । आज आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा । 

कर्क - ही , हू , हे , हो , डा , डी , डू , डे , डो 
घर में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा । शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ्य रहेगें । आर्थिक लाभ की संभावना है । रुके हुए कार्यों की पूर्णता के लिए मार्ग सरल बनेंगे । प्रतिस्पर्धियों समक्ष सफलता प्राप्त करेंगे । आज स्वभाव में क्रोध पर लगाम लगाने की आवश्यकता है । आप आज खान - पान को लेकर लापरवाह न रहें , छोटी - मोटी बीमारी की शिकायत हो सकती हैं ।

सिंह - मा , मी , मू , मे , मो , टा , टी , टू , टे 
शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता होगी । आकस्मिक खर्च होगा । प्रेमीजनों के बीच मनमुटाव होने कि प्रवल संभावना है । विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षण आपके लिए संकट खड़ा करेंगे । आज यात्रा , प्रवास और नए कार्य की शुरुआत न करना आपके हित में रहेगा । पेट तथा पाचनतंत्र से सम्बंधित समस्याएँ होंगी । वस्त्राभूषण खरीदना चाहें या भेंट देना चाहें तो आपकी उम्मीद पूर्ण होगी । 

कन्या - टो , प , पि , पू , ष , ण , ठ , पे , पो 
आप छोटी - छोटी बातों पर झुंझलाएंगे । परिवार में मनमुटाव होगा । मन में नकारात्मक विचार आएंगे । जमीन , मकान , वाहन आदि के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दिन अच्छा नहीं है । नौकरी में चिंता होगी । आज के दिन स्त्रीवर्ग तथा पानी से संभलकर रहें । माता का स्वास्थ्य खराब होगा ।.

तुला - रा , री , रू , रे , रो , ता , ती , तू , ते 
भाई - बहनों के द्वारा लाभ मिलेगा । प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल होगी । भाग्यवृद्धि का योग होने पर भी किसी भी कार्य में अविचारी कदम से हानि हो सकती है । जीवनसाथी के ख़राब व्यवहार का नकारात्मक असर आपके ऊपर पड़ सकता है । आज आप दैनिक व्यापार में कुछ नया करने जा रहे हैं तो अनुकूलता रहेगी । जिन दोस्तों से लम्बे समयसे मुलाक़ात नहीं हुई है , उनसे मिलने के लिए आज सही समय है ।

वृश्चिक - तो , ना , नी , नू , ने , नो , या , यि , यू 
आपकी मानसिक स्थिति द्विधापूर्ण रहेगी । इस लिए आज महत्वपूर्ण निर्णय न ले और नए कार्य का प्रारंभ भी न करें । आर्थिक लाभ होने की संभावना है । कार्यक्षेत्र में आपके कार्य व परिश्रम की प्रशंसा होगी । वाँछित वस्तु की प्राप्ति व मनोकांक्षा पूर्ण होगी लेकिन थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी । कोई पुरानी बातें या समस्याएं आपके दिल - दिमाग में चलती रहेंगी।

धनु - ये , यो , भ , भि , भू , ध , फा , ढ , भे 
आज का दिन आमोद - प्रमोद में व्यतीत होगा । प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी । कोई शुभ समाचार मिलेगा । मित्र तथा स्नेहीजनों की तरफ से उपहार मिलने की संभावना है । आपके प्रिय के कड़वे शब्दों के कारण आपका मूड ख़राब हो सकता है । व्यवसाय के विषय में अच्छी चर्चा होगी व साझेदार से मदद भी मिलेगी । सफ़र के लिए आज का दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है ।

मकर - भो , ज , जी , खी , खू , खे , खो , गा , गी 
आज का दिन आपके लिए कष्टदायक रहेगा । पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा । स्वभाव में क्रोध और आवेश अधिक रहेगा । स्वास्थ्य में समस्या होगी । पैसे का अत्यधिक खर्च होगा । आज के दिन आप आर्थिक लेन - देन न करें । वाहन खरीदने की आशा अधूरी रहेगी । दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी ।

कुम्भ - गू , गे , गो , सा , सी , सू , से , सो , 
दृष्टि से लाभदायक दिन है । घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है । मित्र एवं सम्बंधियों के साथ की मुलाकात होगी । यात्रा का योग भी बनेगा । विरोधी पक्ष निर्बल रहेंगे । कोई वस्तु की खरीदारी के लिए आज शुभ दिन है । नौकरी के क्षेत्र से जुड़े है तो उच्च पद प्राप्ति की बात आगे बढ़ेगी । किसी खास काम में कोई गलती हो सकती है।

मीन - दी , दू , थ , झ , ञ , दे , दो , चा , ची 
आज आप अपनी अनावश्यक भौतिक इच्छाओं पर काबू रखें । आज आप पर उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग की कृपादृष्टि रहेगी । नौकरी तथा व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल होगी । मान - सम्मान बढ़ेगा । गृहस्थ जीवन में आनंद की अनुभूति करेंगे । घर में मेहमान का आगमन होगा । आज आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आपसे संपर्क करेगा ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad