Type Here to Get Search Results !

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण पहुंचा 45 हजार पार,24 घंटे में मिले 1733 नए केस


लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1733 नए मामले सामने आए हैं । प्रदेश में अब तक 1084 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है । इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 45177 पहुंच गया है । लेकिन अब एक्टिव केस की संख्या अब 16445 हो गई है । अब तक 27634 कोरोना मरीज उपचारित होने के बाद अस्पताल से अपने घरों को जा चुके हैं । उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रदेश में गुरुवार को कुल 54207 सैम्पल्स का कोविड टेस्ट किया गया । प्रदेश में 1 लाख 51 हजार बेड्स की व्यवस्था रिजर्व में है । राज्य में होम आइसोलेशन की अनुमति नहीं दी गई है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad