लखनऊ : योगी सरकार उत्तर प्रदेश को भारत का टेक्सटाइल हब बनाने की तैयारी में है । इसके तहत पहले चरण में सात जिलों ( मेरठ , आगरा , झांसी , गोरखपुर , वाराणसी , लखनऊ व कानपुर ) में टेक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे । जहां कपड़ा उद्योग से जुड़े निवेशक अपनी फैक्ट्री लगाएंगे।इस दौरान निवेशकों को केंद्र सरकार से प्रोजेक्ट लागत का 40 प्रतिशत ( अधिकतम 40 करोड़ ) अनुदान के रूप में दिलाएगी । रियायतों के लिए जरूरी है कि इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल व अप्रैल पार्क का आधा निर्माण दो साल में पूरा हो जाए । बाकी काम अगले दो साल में पूरा हो जाना चाहिए । सिद्धार्थनाथ सिंह कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस प्रोजेक्टर के तहत रेशम कीट पालन , कोया उत्पादन , रीलिंग , हैंडलूम , सिलाई , कढ़ाई , बुनाई , रंगाई प्रक्रिया , इम्ब्रायड्ररी , फैब्रिक , होम टेक्सटाइल , फैशन परिधान , लेदर गार्मेंटस व सहायक वस्तुएं तैयार होगी । मुख्यमंत्री के निर्देश पर इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क के लिए नीति बनाई गई है । इसके जरिए लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा ।
