Type Here to Get Search Results !

NSA अजित डोभाल के घर में घुसा अज्ञात शख्स, बॉडी में चिप होने की बात आ रही सामने

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल में घुसपैठ की कोशिश हुई है। एक अज्ञात शख्स ने अजित डोभाल के घर में घुसने की कोशिश की है। आज सुबह एक शख्स ने कार लेकर डोभाल के घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने सही वक्त पर उसे पकड़ लिया। हालाँकि दिल्ली पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।


मिली जानकारी के मुताबिक, ANI ने दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि अजीत डोभाल के घर घुसने की कोशिश में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उक्त शख्स ने NSA के घर में घुसने की कोशिश की थी, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोका और गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में पूछताछ जारी है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि शुरुआती जांच में वह व्यक्ति दिमागी तौर पर अस्थिर है और किराए की गाड़ी चला रहा था।

बॉडी में चिप होने की बात 

पुलिस के मुताबिक, उस व्यक्ति को पकड़े जाने के बाद शख्स कुछ बड़बड़ा भी रहा था।  वह कहा था कि उसकी बॉडी में किसी ने चिप लगा दिया है और उसे रिमोट से कंट्रोल किया जा रहा है. हालांकि, जांच में उसकी बॉडी से कोई चिप नहीं मिला है। हिरासत में लिया गया शख्स कर्नाटक के बेंगलुरु का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट, स्पेशल सेल उस शख्स से पूछताछ कर रही है। शख्स को हिरासत में लेकर यह पूछताछ लोधी कॉलोनी स्थित स्पेशल सेल के दफ्तर में हो रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad