Type Here to Get Search Results !

शादी के गांव में पसर गया मातम: शादी की रस्म निभाते समय कुँए में गिरी दर्जनों बच्चियां व महिलाएं, 13 की मौत

 

11 women killed, Accident in Kushinagar, big accident in kushinagar, big accident in UP, kushinagar hadsa, Kushinagar Incident News, kushinagar maut ka kuan, kushinagar well accident, many died after falling into well, mourning in marriage, women falling in the well, Yogi Adityanath, उत्तर प्रदेश कुशीनगर हादसा, कुएं में गिरने से मौत, कुशीनगर, कुशीनगर में कुआं हादसा, कुशीनगर में दुर्घटना

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। जहाँ एक शादी की रस्म के दौरान हादसा हुआ और हादसे में अब तक 13  की जान जा चुकी हैं। वहीं, दर्जन भर सेजयदा महिलाएं और बच्चे घायल हैं। बताया जा रहा है कि कुशीनगर जिले के  नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के नौरंगिया में  एक शादी के दौरान मटकोड़ करने गई महिलाओं के साथ दर्जनों बच्चियां व बच्चे कुएं में गिर गए। इस हादसे में 2 महिलाओं और एक डेढ़ साल के बच्चे के साथ 9 बच्चियों की मौत हो गयी है जबकि कई का इलाज जारी है।

कैसे हुआ हादसा

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नौरंगिया गांव के स्कूल टोले पर बीते बुधवार की रात तकरीबन 9 बजे एक मांगलिक कार्यक्रम में कुआं पूजन की रस्म के लिए महिलाएं और बच्चियां इकठ्ठा हुई थीं। जहां कुआं पानी से भरा हुआ था। भीड़ ज्यादा थी, इसके चलते बच्चियां और महिलाएं कुएं की मुंडेर और कुएं पर बने चबूतरे पर पर बैठीं थीं। कहा जा रहा है कि कुएं का चबूतरा कमजोर होने की वजह टूट गया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।  उन्हें बचाने में भी कई महिलाएं कुएं में समा गईं। सोशल मीडिया पर आए वीडियो को देखकर पता चलता है कि लोग सीढ़ी लगाकर कुएं में उतरे हैं और राहत बचाव काम शुरू किया जा रहा है।  जहां रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में समस्याएं आ रही है, टॉर्च की रोशनी में काम करना पड़ रहा है। 


मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद 

DM कुशीनगर एस राजलिंगम ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि “हमें पता चला है कि दुर्घटनावश कुएं में गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह एक शादी के कार्यक्रम के दौरान हुआ, जिसमें कुछ लोग एक कुएं के स्लैब पर बैठे थे और भारी बोझ हो जाने के कारण कुएं स्लैब टूट गया। मृतकों के परिजनों को प्रशासन की ओर से 4 लाख रुपए मुआवजा राशि दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक एक शादी समारोह में हल्दी की रस्म के दौरान यह हादसा हुआ"

पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया दुःख 

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट करते हुए कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाने और घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच-पड़ताल की जा रही हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad