चयनकर्ताओं ने टीम में बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को जगह दी गई है, जबकि धाकड़ सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को नहीं चुना गया है. दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टी20 टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं. वहीं, युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को भी टीम में शामिल किया गया है. वहीं अक्षर पटेल का चयन सबको चौंकाने वाला है।
भारत की 15 सदस्यीय टीम
Virat Kohli (Capt)
Rohit Sharma (vc)
KL Rahul
Suryakumar Yadav
Rishabh Pant (wk)
Ishan Kishan (wk)
Hardik Pandya
Ravindra Jadeja
Rahul Chahar
Ravichandran Ashwin
Axar Patel
Varun Chakravarthy
Jasprit Bumrah
Bhuvneshwar Kumar
Mohd Shami
Standby players
Shreyas Iyer
Shardul Thakur
Deepak Chahar
एमएस धोनी रहेंगे टीम के साथ
टी20 वर्ल्ड कप 2021 के दौरान टीम इंडिया में महेंद्र सिंह धोनी को भी शामिल किया गया है. पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले धोनी टीम के साथ बतौर मेंटॉर मौजूद रहेंगे.
टी20 वर्ल्ड कप में भारत का शेड्यूल (t20 world cup 2021 india schedule)
24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में
31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में
3 नवंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ अबू धाबी में
5 नवंबर को क्वालीफायर बी1 के खिलाफ दुबई में
8 नवंबर को क्वालीफायर ए2 के खिलाफ दुबई में
टी20 विश्व कप में सुपर-12 के ग्रुप इस प्रकार हैं:
ग्रुप एक- इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, राउंड 1 ग्रुप ए की विजेता, राउंड 1 ग्रुप बी की उपविजेता
ग्रुप दो- भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, राउंड 1 ग्रुप बी की विजेता, राउंड 1 ग्रुप ए की उपविजेता
