IPL 2021 के पहले चरण में जब दोनों चेन्नई के मैदान में भिड़ीं थीं तब मुम्बई इंडियंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को 10 रनों से हराया था। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो अब तक दोनों ही टीमों ने कुल 8–8 मुकाबले खेले हैं। मुंबई 8 में से 4 मुकाबले जीते हैं जबकि कोलकाता नाईट राइडर्स ने 8 में से 3 मुकाबले ही जीत पाई है। प्वाइंट्स टेबल में मुम्बई इंडियंस 8 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स 6 अंकों के साथ छठे पायदान पर बनी हुई है।
प्लॉऑफ के लिए मायने है आज का मैच
MI और KKR के बीच आज खेले जाना वाला मुकाबला प्लेऑफ की दृष्टि से भी महत्त्वपूर्ण है। वर्तमान स्थिती की बात करें तो आज का मुकाबला जीतने वाली टीम चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी। वहीं यदि प्लेऑफ में जगह पक्की करने की बात की जाय तो आज मुकाबला जीतने वाली टीम को अपने आगामी 5 मुकाबलों में से 3 मुकाबले जीतने होंगे जबकि हारने वाली टीम को 16 अंको को पाने के लिए अपने 5 में से 4 मुकाबले जीतने होंगे। वहीं आईपीएल में चौथे स्थान के लिए 14 अंकों के साथ भी जगह बना सकते हैं।
मुंबई और कोलकाता के बीच हेड तो हेड(MI vs KKR Head To Head)
IPL में मुंबई(Mumbai Indians) और कोलकाता(Kolkata knight riders) ने अब तक 28 मुकाबले खेले है। जहां मुंबई(MI) की टीम ने 28 में से 22 मुकाबलों में जीत दर्ज की है वहीं केकेआर(KKR) केवल छह बार ही बाजी मार पाई है। पिछले सीजन की बात करें तो दोनों टीमें दो बार एक दूसरे के खिलाफ खेली और हर बार जीत मुंबई के नाम ही रही। अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम की बात की जाए तो इस मैदान पर अब तक दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने आई है.और तीन में से दो बार जीत मुंबई के हाथ आई है। वहीं पिछले पांच मुकाबलों की बात करें तो यहां भी मुंबई कोलकाता पर भरी पड़ी है मुंबई ने पिछले पांच में से चार मुकाबलों में जीत हासिल की है।
MI vs KKR dream 11 team prediction today match
My Dream11 Dream for MI vs KKR Match
Quinton de Kock, Rohit Sharma (C), Suryakumar Yadav, Nitish Rana, Shubman Gill, Andre Russell, Venkatesh Iyer, Krunal Pandya, Trent Boult, Jasprit Bumrah, Varun Chakravarthy (VC).
आज ये हो सकती है प्लेइंग इलेवन
MI Probable Playing 11
Mumbai Indians : Rohit Sharma (C), Quinton de Kock (WK), Ishan Kishan, Suryakumar Yadav, Kieron Pollard, Hardik Pandya/ Saurabh Tiwary, Krunal Pandya, Rahul Chahar, Adam Milne, Jasprit Bumrah, Trent Boult.
KKR Probable Playing 11
Kolkata Knight Riders: Shubman Gill, Venkatesh Iyer, Nitish Rana, Rahul Tripathi, Eoin Morgan (C), Andre Russell, Dinesh Karthik (WK), Sunil Narine/ Shakib Al Hasan, Lockie Ferguson, Varun Chakravarthy, Prasidh Krishna.
कहां देखें आईपीएल लाइव मैच (IPL MATCH LIVE)
मुंबई इंडियंस और कोलकाता के बीच होने वाले इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर आठ अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।
यहां देख सकते हैं ऑनलाइन आईपीएल मैच (IPL LIVE STREAMING ONLINE)
MI vs KKR Live देखने के लिए Disney+Hotstar का सब्सक्रिप्शन लेकर देख सकते हैं।
कितने बजे होगा आईपीएल का मैच (IPL MATCH TIMING)
IPL 2021 के दुसरे चरण का MI vs KKR के बीच 34वाँ मुकाबला मुक़ाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से मुक़ाबला खेला जायेगा । वहीं शाम 7:00 बजे मुकाबले का सिक्का उछाला जायेगा यानी टॉस किया जायेगा।
कहां खेला जाएगा आज का मुकाबला
IPL 2021 का 34 वाँ मुकाबला MI और KKR के बीच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम(sheikh zayed stadium) में खेला जायेगा ।

