Indian Premier League 2021, Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bangalore, 31st Match : आईपीएल के दुसरे चरण के दुसरे दिन यानी 20 सितंबर को L कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata knight Riders) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच को मुकाबला खेला जायेगा ।
पहले चरण में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर 7 में 5 मैच जीतने वाली आरसीबी (RCB) अपनी उसी लय को बरकरार रखने उतरेगी. वहीं 2 बार की चैंपियन केकेआर (KKR) नये सिरे से शुरुआत करना चाहेगी।
आईपीएल 2021 में अब तक दोनों की टीमों ने 7–7 मुकाबले खेले हैं । KKR ने अपने 7 मुकाबलों में 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है । अभी तक KKR को केवल दो मैचों में ही जीत मिला है जबकि आईपीएल 2021 (IPL 2021) में RCB को 7 मुकाबलों में से पांच मुकाबलों में जीत हासिल की है जबकि दो मैचों में निराशा हाथ लगी है । प्वाइंट्स टेबल में अभी RCB तीसरे स्थान पर है जबकि KKR 7वें पायदान पर हैं ।
हेड टू हेड में KKR है RCB पर भारी
सोमवार को दोनों टीमें 29 वीं बार लीग में एक-दूसरे का सामने मुक़ाबला खेलने उतरेंगी । अब तक के आंकड़ों की बातकरें तों KKRका पलड़ा भारीहै । अब तक दोनों के बीच में 28 मुकाबले खेले गए हैं। केकेआर को 28 में से 15 मैचों में जीत हासिल हुई है वहीं आरसीबी को 13 मैचों में जीत हाथ लगी है।
वहीं पिछ्ले पांच मैचों की बात की जाए तो यहां RCB का पलड़ा KKR पर भारी पड़े हैं । पिछले पांच मुकाबलों में चार बार KKR को RCB से हार का सामना करना पड़ा है। पिछले लगातर 4 मुकाबलों में RCB ने ही जीत हासिल की है ।
दोनों टीमों का पूरा स्क्वॉड
रॉयल चैलेंजर्स की पूरी टीम
विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडीक्कल, सचिन बेबी, रजत पाटीदार, सुयेश प्रभुदेसाईं, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, पवन देशपांडे, आकाश दीप, डेनिल क्रिश्चियन, शाहबाज अहमद, डेनियल सेम्स, वानिंदु हसरंगा, एबी डिविलियर्स, श्रीकर भरत, मोहम्मद अजहरुद्दीन, फिन एलेन, हर्षल पटेल, काइल जेमीसन, एडम जांपा, केन रिचर्डसन, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, दुष्मंथ चमीरा, जॉर्ज गारटोन.
कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम
इयोन मोर्गन, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, नितीश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरकीरत सिंह मान, संदीप वॉरियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, सुनील नरेन, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, पवन नेगी, टिम सीफर्ट, शाकिब अल हसन, शेल्डन जैक्सन, वैभव अरोड़ा, करुण नायर, हरभजन सिंह, बेन कटिंग, वेंकटेश अय्यर, टिम साउदी.
कहां खेला जाएगा आज का मुकाबला
IPL 2021 का 31वाँ मुकाबला KKR और RCB के बीच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से अबू धाबी के शेख जाएद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा ।
कहां देखें आईपीएल लाइव मैच (IPL MATCH LIVE)
कोलकाता और बेंगलूर के बीच होने वाले इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर आठ अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।
यहां देख सकते हैं ऑनलाइन आईपीएल मैच (IPL LIVE STREAMING ONLINE)
आईपीएल 2021 के दुसरे चरण को लाइव देखने के लिए Disney+Hotstar का सब्सक्रिप्शन लेकर देख सकते हैं।
ये हो सकती है आज संभावित प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइटराइडर्स : 1 नितीश राणा, 2 शुभमन गिल, 3 राहुल त्रिपाठी, 4 ओएन मोर्गन (कप्तान), 5 दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), 6 आंद्रे रसल, 7 सुनील नरायण, 8 लॉकी फ़र्ग्यूसन, 9 कमलेश नागरकोटी/शिवम मावी, 10 वरुण चक्रवर्ती, 11 प्रसिद्ध कृष्णा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : 1 विराट कोहली (कप्तान), 2 देवदत्त पड़िक्कल, 3 रजत पाटिदार, 4 ग्लेन मैक्सवेल, 5 एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), 6 शाहबाज़ अहमद, 7 काइल जेमीसन, 8 वनिंदु हसरंगा, 9 हर्षल पटेल, 10 मोहम्मद सिराज, 11 युज़वेंद्र चहल
