Type Here to Get Search Results !

हिंदू दोस्त के साथ घर जा रही थी मुस्लिम महिला, मुस्लिमों ने रोका उतार कर पैदल भेजा घर

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू(Bengaluru) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रात में एक मुस्लिम महिला(Muslim Women) एक हिन्दू लड़के (Hindu Boy) के साथ बाइक पर बैठ कर अपने घर जा रही थी। रास्ते में दो अजनबी लोगों ने उन्हें रोका और महिला को रात में हिन्दू लड़के के साथ अकेली जाने का विरोध किया। उन दोनों ने उस महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उस महिला को इतना विवश कर दिया कि उसे अपने हिन्दू साथी को वहीं छोड़कर पैदल घर जाना पड़ा।
रव‍िवार को एक वीड‍ियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल (ViralVideo) हुआ ज‍िसमें देखा जा सकता है कुछ युवक एक बाइक सवार का पीछा करते हैं और उसे रोककर दोनों से बदसलूकी करते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों महिला की बाइक का पीछा करतें हैं और महिला के साथ बाइक चला रहे लड़के के साथ मार पीट कर उसको रोकने की कोशिश करतें है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीछा कर रहे बाइक सवार महिला के साथ बाइक चला रहे लड़के से पूछतें हैं क‍ि बुर्का पहने इस मह‍िला के साथ बाइक पर इस तरह बैठाकर कहां ले जा रहे हो। वहीं पीछा कर रहे युवकों में से एक मह‍िला से उसका नाम पूछता है और कहता है क‍ि जमाना कैसा चल रहा है, शर्म नहीं आती है तुमको ऐसे बैठकर इसके साथ क्यों जा रही हो।  

वीडियो में देख सकतें हैं कि वो दोनों महिला और उसके हिन्दू साथी से अभद्रता से बात करते हैं और उनकी बाइक को रोकते हैं और दोनों में से एक शख्स मह‍िला के शौहर का फोन नंबर लेकर उसे फोन लगा देता है और वो महिला के शौहर से भी गलत तरीके से बात करता है. फ‍िर वह मह‍िला से कहते हैं क‍ि बाइक से उतरो और अकेले ही अपने घर जाओ। हिन्दू लड़के के साथ बाइक पर अकेले जाने को लेकर वो शख्स महिला को इतना विवश कर देते हैं की महिला को पैदल घर जाना पड़ता है।

वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद बेंगलुरू पुलिस हरकत में आयी और दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की भी प्रतिक्रिया आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे धर्म की महिला के साथ जा रहे बाइक सवार के साथ बदसलूकी के मामले में बेंगलुरू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। इस मामले में दो आरोपियों की पहचान हो गई है। उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है और आगे की कार्रवाई जारी है। इस तरह की घटनाओं से मेरी सरकार कड़ाई से निपटती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad