Type Here to Get Search Results !

मायावती ने प्रदेश की खराब सड़कों को लेकर योगी सरकार पर साधा निशाना कहा सड़कों में गड्डा है या गड्डे में सड़क

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने में कुछ महीने ही शेष रह गये हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के बीच बयानबाज़ी और आरोप – प्रत्यारोप का बढ़ना शुरू हो गया है। जैसे – जैसे चुनाव करीब आते जा रहें हैं नेताओं के बीच जुबानी जंग भी छिड़ती जा रही है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (BSP Supremo Mayawati) ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की सड़कें इतनी ख़राब हो गयीं हैं लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि सड़कों में गड्डा है या गड्डों में सड़क

सूबे की योगी सरकार ( Yogi Government) प्रदेश में 15 सितम्बर से गड्डा भरो अभियान का दूसरा चरण शुरू करने जा रही है। जिस पर तंज कसते हुए बुधवार को मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा ; यूपी में कानून व स्वास्थ्य व्यवस्था की तरह ही यहाँ के सड़कों की भी दुर्दशा व ख़स्ताहाली से आमजनजीवन काफी बेहाल है तथा गड्डों में पानी भर जाने से सड़क हादसों व इसमें होने वाली दर्दनाक मौतों की ख़बरों से अख़बार भरे पड़े हैं, यह अति-दुःखद व सरकार की विफलता का जीता-जागता प्रमाण।

वहीं मायावती ने एक अन्य ट्वीट करते हुए लिखा कि सड़कें लोगों की बुनियादी ज़रूरत व विकास से विशेषतः जुड़ी हुई हैं तथा इनके बारे में भी सरकार चाहे जितने भी नारे व दावे कर ले लेकिन यूपी के सड़कों की हालत फिर से इतनी ज्यादा खराब हो गई हैं कि लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि सड़कों में गड्डा है या गड्डे में सड़क। सरकार ध्यान दे।


15 सितम्बर से शुरू हुआ गड्डा भरो अभियान का दूसरा चरण 

प्रदेश में आज से गड्डा भरो अभियान का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। गड्डा भरो अभियान 15 सितम्बर से शुरू होकर आगामी दो महीने तक चलेगा। गड्डा भरो अभियान के तहत लोक निर्माण विभाग 63,111 किलोमीटर सड़कों के गड्डे भरेगा। इस कार्य के लिए लगभग 283 करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे। इस अभियान के तहत हुए कामों का दो बार सत्यापन कराया जायेगा। पीडब्ल्यूडी मुख्यालय और स्थानीय जिला प्रशासन की टीमों के माध्यम से सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन करने के लिए शासन के अधिकारी मौके पर मुआयना करेंगे और कमियां मिलने पर तत्काल दुरुस्त कराएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad