Type Here to Get Search Results !

Aaj Ka Rashifal Horoscope Today 15 September 2021 राशिफल 15 सितंबर 2021 : पढ़िए आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं

Aaj Ka Rashifal Horoscope Today 15 September 2021 राशिफल 15 सितंबर 2021 : पढ़िए आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

मेष : किसी को दिया गया उधार समय पर वापस मिल जाने से आपका दिन सुकून से भरा रहने वाला है। आपको किसी बेहद आकर्षक दिखने वाली स्कीम का प्रलोभन दिया जाए तो सोच समझकर आगे बढें। कोर्ट में पेंडिंग पड़ा प्रॉपर्टी का मामला अब जल्द ही आगे बढने की संभावना है। 

शुभ अंक: 2 
शुभ रंग: लाइट ग्रे 

वृषभ :  परिवार के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर निकलने का प्लान बन सकता। यदि कार्यक्षेत्र में आप अपना प्रदर्शन नहीं सुधारेंगे तो जल्द ही बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा। मकान मालिकों को जल्द ही मनपसंद किरायेदार मिल जाने की उम्मीद दिखाई दे रही है। अपनी सेहत और फिटनेस को दुरुस्त रखने के लिए सुबह शाम वॉक पर जाना शुरु कर सकेंगे। 

शुभ अंक: 3 
शुभ रंग: केसरिया 

मिथुन : कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत और अच्छे प्रदर्शन से बॉस का दिल जीतने के साथ ही उन्नति भी मिलेगी। परिवार के नौजवान को लेकर कोई गंभीर शिकायत सुननी पड़ेगी। पुराने चिटिंग के दिन आपको ललचा रहे हैं, फिटनेस के लिए किए जा रहे प्रयास छोड़ सकते हैं। 

शुभ अंक: 4 
शुभ रंग: स्मोकी ग्रे 

कर्क :  किसी परीक्षा में आप टॉपर बन सकते हैं। कोई प्रॉपर्टी खरीदने से मन में उत्साह बना रहेगा। किसी शानदार जगह की यात्रा आपके दिल को सकून देने वाली है। 
शुभ अंक: 17 
शुभ रंग: ब्राउन 

सिंह : किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता आपके कदम चूमेगी। किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आपके द्वारा कोई प्रॉपर्टी खरीदने जाने के योग बन सकते हैं। बचपन के दोस्त से मुलाकात संभव है।

शुभ अंक: 11 
शुभ रंग: बेज 

कन्या :  बाहर रहकर भी आपको पारिवारिक सपोर्ट मिलती रहने की संभावना है। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर होने की उम्मीद है। जिसे आप गलत समझते थे अब वहीं आपका दोस्त बन सकता है। 

शुभ अंक: 5 
शुभ रंग: ऑल शेड्स ऑफ ग्रीन 

तुला :  बिजनेस के रफ्तार पकड़ने के कारण अब आमदनी में वृद्धि होती दिखाई देगी। मनोरंजन के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। मौसमी बीमारी से निजात मिल सकती है। किसी भी काम को करने से पूर्व बजट का ध्यान रखें। 

शुभ अंक: 6 
शुभ रंग:: चॉकलेट 

वृश्चिक : परिवार के किसी सदस्य के साथ अनबन हो सकती है। पैतृक संपत्ति में आपका दखल देना अभी ठीक नहीं है। किसी अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। 
शुभ अंक: 7 
शुभ रंग: कॉफी 

धनु : प्रोफेशनल स्तर बेहतर ढंग से काम कर पाएंगे। नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। खुद को फिट रखने का प्रयास करेंगे। अकेलेपन से निजात पाने का विकल्प खोज लेंगे। 

शुभ अंक: 11 
शुभ रंग: सिल्वर 

मकर : किसी मामले में आपके पक्ष में फैसला आने की संभावना बन रही है। कहीं जाने का प्लान है तो फौरन चले जाएं। वित्तीय स्थिति मजबूत होती दिख रही है। 

शुभ अंक: 9 
शुभ रंग: लाल 

कुंभ : आपके मकान के लिए किराएदार मिल जाएगा। पैसा के मामले में किसी पर भरोसा करना ठीक नहीं है। कही जाने से पहले ही टिकट बुक करा लें। 

शुभ अंक: 18 
शुभ रंग: पर्पल 

मीन : अचानक ही किराए का मकान खाली करना पड़ सकता है। किसी प्रोजेक्ट में पैसा लगा सकते हैं। आर्थिक स्थिति का ध्यान रखें। 

शुभ अंक: 9 शुभ रंग: मरून

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad