Type Here to Get Search Results !

Tokyo 2020 Paralympics: पैरालंपिक में भाविना ने रचा इतिहास जीता भारत के लिए सिल्वर मेडल

Tokyo 2020 Paralympics: टोक्यो पैरालिंपिक्स (Tokyo Paralympics) में भारत के खाते में पहला पदक आ गया है। ये पदक टेबल टेनिस (Table Tennis) के क्लास फोर इवेंट में महिला पैडलर भाविना पटेल (Bhavina Patel) ने अपने शानदार खेल से दिलाया। पैरालंपिक में भाविना पटेल (bhavina patel paralympics) ने टेबल टेनिस में सिल्वर मेडल जीतकर पदक की श्रेणी में भारत का खाता खोला है। सिल्वर मेडल की जीत के साथ ही भाविना पटेल टेबल टेनिस में पैरालंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। 




19 मिनट तक चले मुकाबले में भाविना पटेल वर्ल्ड नंबर वन यिंग को कड़ी टक्कर देने में कामयाब नहीं हो पाई ।यिंग ने पहले गेम से ही भाविना पर अपना दबाव बना लिया। यिंग ने पहला गेम 11-7 से अपने नाम किया। दूसरे गेम में तो यिंग का प्रदर्शन और ज्यादा शानदार रहा और उन्होंने दूसरा गेम 11-5 से अपने नाम किया। हालांकि तीसरे गेम की शुरुआत में भाविना ने वापसी की कोशिश की लेकिन यिंग ने उन्हें वापसी करने का मौका नहीं दिया और तीसराभी 11-6 से जीत लिया । जीत के साथ ही यिंग ने गोल्ड मेडल कर कब्ज़ा कर लिया तो वहीं भाविना पटेल के झोली में सिल्वर मेडल आया।  



राष्ट्रीय खेल दिवस पर आया सिल्वर 

टोक्यो पैरालिंपिक्स में महिला टेबल टेनिस प्लेयर भाविना पटेल की सिल्वर मेडल जीत की खुशी इस लिए भी दोगुनी है क्योंकि ये नेशनल स्पोर्ट्स डे के दिन मिली है.यानी जिस दिन खिलाड़ियों का सम्मान होता है. उसी दिन पर 34 साल की भारतीय पैडलर ने अपने खेल में देश का मान बढ़ाया है. भाविना पर पहले पैरालिंपिक्स में उतरने जैसा कोई दबाव नहीं था. वो अपने शानदार प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त थी, जिस पर वो पूरी तरह से खरी उतरीं। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad