Type Here to Get Search Results !

Horoscope Today 19 August 2021 Aaj Ka Rashifal राशिफल 19 अगस्त 2021 : पढ़िए आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

मेष : आपको किसी विवादित संपत्ति पर अपनी दावेदारी पेश करने में सफलता मिलने वाली है। किसी पर भरोसा करने के मामले में थोड़ा सतर्क रहें,सलाह को हल्के में न लें बेहतर रहेगा। समाजिक क्षेत्र में अपनी छवि खराब करने का प्रयत्न करेंगे इसके लिए कुछ भी कर सकते हैं। आपका पार्टनर आपको हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए प्रेरित कर सकता है,इस पर अमल करेंगे। 

शुभ अंक : 22 
शुभ रंग : डार्क फिरोजा 

वृषभ :  प्रोफेशनल स्तर पर आपके दक्षता की तारीफ होने की संभावना है, उत्साहित रहेंगे। स्टॉक का काम करने वालों को आज बड़ा मुनाफा होने की उम्मीद नजर आ रही है। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं कर सकते, जरुरी परहेज रखें। समाजिक क्षेत्र के किसी इंसान से आपको इर्ष्या रहने की संभावना बन रही है,। 

शुभ अंक :
शुभ रंग : सफेद 

मिथुन : पढाई के क्षेत्र में आपको उम्मीद की किरण दिखाई देगी। प्रोफेशनल स्तर के काम में गलती की संभावना से बचना होगा, बड़ा नुकसान हो सकता है। परिवार को उचित समय नहीं दे पाने के कारण जीवनसाथी का गुस्सा झेलना पड़ सकता है। यात्रा के समय देरी होने के संकेत हैं, हालांकि आप इसकी भरपाई करने में सक्षम साबित होंगे। 

शुभ अंक : 8 
शुभ रंग : पेरॉट ग्रीन 

कर्क  : प्रोफेशनल क्षेत्र में होने वाली सभी नई गतिविधियों को लेकर सजग रहना आपका काम बनाएगा। परिवार के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहना आपको उसका सुखद परिणाम देगा। घर में होने वाले जमावड़े को लेकर बेहद रोमांचित और उत्सुक रहने की उम्मीद दिख रही है। आपकी आमदनी बढने की संभावना है,मंहगा लाइफस्टाइल आपकी पहुंच में हो सकता है। आज प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से बचना बेहतर रहेगा,काम आगे टाल दें। 

शुभ अंक : 7 
शुभ रंग : चॉकलेट 

सिंह : प्रोफेशनल क्षेत्र के महत्वपूर्ण लोगों को प्रभावित कर पाना आपके लिए आसान होगा। जिस व्यक्ति को लेकर आपका क्रश है वो सामने से आपको कॉल कर सकता है। नए बिजनेस वेंचर से शानदार रिटर्न मिलने से बेहद उत्साहित रहने की उम्मीद है। पुराने शेप में वापस आने के लिए व्यायाम या जिम का सहारा ले जाने की संभावना है। पढाई के क्षेत्र में मेहनत कामयाब रहने वाली है,सुखद परिणाम मिलने के संकेत हैं। 

शुभ अंक : 17 
शुभ रंग : केसरिया 

कन्या : आप में से कुछ लोग किसी मिलन समारोह में आमंत्रित किए जा सकते हैं। आज आप अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ वक्त गुजारने का आनंद लेंगे। आप प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान कर सकते हैं,जल्द ही सपना पूरा होने वाला है। परिवारिक मोर्चे पर बहुत कुछ रोमांचक होने की संभावना बन रही है,तैयार रहें। 

शुभ अंक : 5 
शुभ रंग : पर्पल 

तुला : आज आपका मन रोजाना के कार्य में नहीं लग रहा, चाह कर भी बचना मुश्किल है। आपके परिवार में विवाह से संबंधित कई सारे कार्यक्रम होने की संभावना बन रही है। आप में से कुछ लोगों को एक थका देने वाली यात्रा पर जाना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी के जिस मसले को लेकर आपको तनाव था वो आपसी सहमति से सुलझ जाएगा। 
शुभ अंक : 1 
शुभ रंग : हल्का लाल 

वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में किसी के साथ हुई स्वस्थ बहस कई मामले में आपकी आंख खोल देगी। आपके मन में आया नया विचार घर के माहौल को प्रभावशाली बना देगा इसे आकार दें। हॉलिडे डेस्टिनेशन पर जाने की इच्छा रखने वाले आपकी पसंद के जगह पर जा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए आर्थिक स्तर पर लकी साबित होगा,आमदनी बढने वाली है। 

शुभ अंक : 11 
शुभ रंग : लेमन 

धनु : प्रोफेशनल क्षेत्र में काम के प्रति आपका फोकस लोगों के लिए उदाहरण बन सकता है। किसी प्रतियोगी परिस्थिति में दूसरों से बेहतर प्रदर्शन किए जाने की उम्मीद दिख रही है। समाजिक क्षेत्र में आपकी शौहरत बढने की संभावना है,लोगं के बीच चर्चा का कारण बनेंगे। आज आप अच्छी सेहत का आनंद ले सकते हैं, फिट और उर्जावान रहने की उम्मीद है। 

शुभ अंक : 9 
शुभ रंग : नारंगी 

मकर : आप में से कुछ लोग अपने संसाधन या खर्चे से किसी समारोह का आयोजन करने वाले हैं। आपकी दक्षता और कभी हार न मानने वाला मनोबल कार्पोरेट के रेस में सबसे आगे रखेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कोई विवाद आपसी बातचीत से सुलझा लिए जाने की उम्मीद नजर आ रही है। आज आप दोस्तों के साथ जमकर शॉपिंग का मजा लेने वाले हैं,बजट की चिंता नहीं रहेगी। 

शुभ अंक : 3 
शुभ रंग : गहरा पीला 

कुंभ एरियर या कहीं रुका हुआ पैसा जल्द मिल जाने की संभावना है, भरोसा रखें। परिवार के किसी सदस्य की शादी के लिए जोड़ीदार की तलाश कर सकते हैं। किसी यात्रा पर जाने के लिए एक अच्छे सहयात्री या पार्टनर की ख्वाहिश रहेगी। एक अनुकूल अकोमोडेशन की तलाश जल्द पूरी हो जाने वाली है,सुकून मिलेगा। 

शुभ अंक : 4 
शुभ रंग : मरुन 

मीन : कार्यक्षेत्र में वस्तुस्थिति और माहौल को समझकर अनुकूल चाल चलना होगा। कोई गलतफहमी तब तक दूर नहीं हो सकती जब तक आप उसे स्पष्ट नहीं करेंगे। आप में से कुछ लोग आज प्रॉपर्टी खरीदने के लिए कई डीलर से संपर्क कर सकते हैं। घर के कामों में मदद करने के लिए स्वयं पहल कर सकते हैं,आपकी सराहना होगी। अच्छी सेहत के लिए लाइफस्टाइल में परिवर्तन लाए जाने की जरुरत दिख रही है। 

शुभ अंक :
शुभ रंग : नेवी ब्लू



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad