Type Here to Get Search Results !

गोरखपुर का दौरा रद्द कर पूर्वसीएम कल्याण सिंह को देखने पहुंचे योगी आदित्यनाथ

Lucknow: यूपी के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक होने की जानकारी मिलने पर वर्तमान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर का दौरा रद्द करके उनसे मिलने पीजीआई पहुंचे। योगी 24 घंटे में दूसरी बार कल्याण सिंह की हालचाल जानने पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री के किडनी में फिर से इन्फेक्शन बढ़ गया था। इससे पहले योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पीजीआई में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल कल्याण सिंह को देखने गए थे। उन्होंने पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन और उनके परिजनों से कल्याण सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की थी। फिलहाल पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह क्रिटिकल केयर मेडिसिन (सीसीएम) के आईसीयू में भर्ती है और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। इनकी तबियत बिगड़ती जा रही है।

पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन का कहना है कि कल्याण सिंह के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। और ये विशेषज्ञ दिल, गुर्दा, डायबिटीज, न्यूरो, यूरो, गैस्ट्रो का उपचार में लगे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad