Aaj Ka Rashifal Horoscope Today 22 August 2021 राशिफल 22 अगस्त 2021 : पढ़िए आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे
मेषभविष्य के लिए कुछ बचाना चाहते हैं तो आपको फिजूलखर्ची रोकनी होगी। प्रोफेशनल क्षेत्र में होने वाली मीटिंग सफल रहेगी। जीवनसाथी आपके विचार को स्वीकार करेगा, लेकिन एक सीमा तक ही। घुमक्कड़ी के प्रति आपका लगाव किसी खूबसूरत यात्रा के लिए प्रेरित करेगा। प्रॉपर्टी के मामले में कोई भी फैसला लेने से पहले सभी फैक्ट जानना जरुरी है।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : डार्क ग्रे
वृषभ
कार्यक्षेत्र में आज आने वाली चुनौती से बेहतर तरीके से निपट सकते हैं। परिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा, घर का माहौल अनुकूल रहने से सुकून महसूस करेंगे। रोड ट्रिप पर जाने वालों के रास्ते में कई रुकावट आने के संकेत हैं। आप में से कुछ लोगों द्वारा नई प्रॉपर्टी खरीदे जाने की संभावना है। समाजिक क्षेत्र में सबके साथ संपर्क बनाए रखने का प्रयास आपको लोकप्रिय बनाने वाला है।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : पिच
मिथुन
एक आकर्षक असाइनमेंट मिलने की संभावना है ,अपनी तरफ से प्रयास जारी रखें। घरेलू स्तर पर किसी प्लान को धरातल पर उतारने के लिए आपको मेहनत करना होगा। जो लोग विदेश यात्रा पर जा रहे हैं वो अच्छे मौसम और रोमांचक यात्रा का मजा ले सकेंगे। आज आपको अपने प्रॉपर्टी के सेल से अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हल्का हरा
कर्क
जॉब में नए लोगों को अपनी क्षमता दिखाने के लिए कठिन मेहनत करनी होगी। घर में किसी मामले को लेकर आपके दिल को चोट पहुंचने की संभावना है। यदि आप कहीं लंबी यात्रा पर जा रहे हैं तो बेहतर होगा कि कोई साथ रहे। किसी नए परिचित के साथ आप अच्छा तालमेल बनाने का प्रयास करेंगे। अपने करीबी लोगों का खुद के प्रति प्यार देखकर आप भावुक हो सकते हैं।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : कॉफी
सिंह
प्रोफेशनल क्षेत्र में बहुत कुछ किए जाने के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाएगा। आपका परिवार आपको प्रसन्न रखने के लिए किसी भी हद तक जाने का प्रयास करेगा। प्रॉपर्टी खरीदने की दिशा में प्रयत्नशील रहेंगे,अच्छी बार्गेनिंग होने की संभावना बन रही है। समाजिक क्षेत्र में होने वाले समारोह में आपको अपना फायदा लेने का अवसर मिल जाएगा।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : नीला
कन्या
वर्तमान में चलने वाले प्रोजेक्ट में आपके द्वारा की जाने वाली मेहनत की सराहना हो सकती है। आपके कठिन समय में परिवार साथ खड़ा नजर आएगा। लगातार चलने वाली यात्रा से ब्रेक लेकर आप खुद को थकान से राहत दे पाएंगे। वाहन चलाते समय आपको अपनी रफ्तार पर नियंत्रण रखना होगा।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : डार्क ब्राउन
तुला
जल्द पैसा बनाने का प्रलोभन देने वाले किसी स्कीम में फंसने की संभावना है। प्रोफेशनल क्षेत्र में हुए गलती को स्वीकार कर आप बॉस को प्रभावित कर देंगे। परिवार आपके साथ खड़ा रहेगा बशर्ते आपको उनके रंग ढंग में उतरना होगा। आज आप अपने किसी दोस्त के साथ ड्राइव पर जाने का आनंद लेने वाले हैं। प्रॉपर्टी में किए गए निवेश का लाभ मिलने का वक्त आ गया है,उत्साहित रहेंगे।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीला
वृश्चिक
अच्छे निवेश का अवसर मिलने वाला है, शानदार मुनाफा मिलने की उम्मीद है। जिन्हें एक अच्छी नौकरी की तलाश थी आज का दिन उनके लिए लकी रहेगा। ग्रुप में ट्रैवल प्लान किए जाने की संभावना बन रही है, जल्द ही जा सकते हैं। रेंट पर एक अच्छा अकोमोडेशन ढूंढने वालों को आज सफलता मिल सकती है। बड़ों की नजर में आप अब पहले से अधिक जिम्मेदार बन सकते हैं।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : क्रीमसन
धनु
अनअपेक्षित स्तोत्र से आमदनी बढने के कारण आर्थिक स्तर पर मजबूती आने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में खुद को स्थापित करने में सफल साबित होंगे, बेहतर काम करने को प्रयत्नशील रहेंगे। संयुक्त परिवार में रहने वाले लोग आज एक साथ कहीं घूमने जाने का आनंद ले सकते हैं। आप में से कुछ लोग प्रॉपर्टी खरीदने के लिए सर्वे कर सकते हैं,कुछ विकल्प शार्ट लिस्ट करेंगे।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : सफेद
मकर
आर्थिक स्तर पर संतोषजनक स्थिति में रहेंगे, आपको लोन चुकाने में कोई परेशानी नहीं होगी। बिजनेस से जुड़े कांट्रेक्ट में समस्या आने की संभावना है, बिना संतुष्ट हुए साइन करना ठीक नहीं। परिवार के किसी नौजवान का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है, समझदारी से काम लें। किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए आज दूसरे शहर जाने का प्लान बन सकता है, उत्साहित रहेंगे। दोस्तों के साथ उनके अच्छे अवसर को सेलिब्रेट करने का मौका मिलेगा, जमकर मस्ती होगी
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : गोल्डेन ब्राउन
कुंभ
आर्थिक स्तर पर वर्तमान परिस्थिति देखते हुए आपको बचत के मोड में बने रहना होगा। जिन लोगों को एक अच्छी नौकरी की तलाश थी आज का दिन उनके लिए लकी रहेगा। आज आपके लिए अपने परिवार को समय दे पाना कठिन लग रहा है, व्यस्तता रहेगी। बिजनेस ट्रिप पर भले ही अपेक्षित सफलता न मिले लेकिन फिर भी उसका फायदा होगा। यदि आपका निर्णय दूसरों के सुझाव पर निर्भर है ,तो लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : लाइट ग्रे
मीन
परिवार के बुजुर्ग का मूड स्विंग आज घर का माहौल बिगाड़ सकता है, उनका ख्याल रखें। आप में से कुछ लोग आज एक रोमांचक यात्रा प्लान कर सकते हैं, जल्द ही जा सकेंगे। व्यायाम के नए तरीके आपके फिटनेस पर शानदार असर दिखा सकता है, प्रयास जारी रखें। आपके द्वारा किए जाने वाले प्रॉपर्टी डील से शानदार मुनाफा होने की उम्मीद दिख रही है। समाजिक क्षेत्र में आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है, उत्साहित रहेंगे।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : हल्का हरा
