Type Here to Get Search Results !

मुनव्वर राणा ने दिया बयान सीएम बने योगी तो छोड़ दूंगा उत्तर प्रदेश

अपनी शायरियों के लिए मशहूर शायर मुनव्वर राना (Munawwar Rana) एक बार फिर ऐसा बयान दिया है जिससे वो सुर्खियों में हैं।उन्होंने कहा कि अगर योगी आदित्यनाथ दोबारा सीएम बनते हैं, तो वह यूपी छोड़ देंगे। 

मशहूर शायर मुनव्वर राना ने मीडिया को बयान देते हुए कह डाला कि अगर योगी आदित्यनाथ दोबारा सीएम बनते हैं, तो वह यूपी छोड़ देंगे। उन्‍होंने कहा कि मैं शेर हूं और कोलकाता में भी शेर रहते हैं मैं वहीं रहने चला जाउंगा। यूपी के मुख्यमंत्री के साथ ही मुनव्वर राना ने ओवैसी पर भी हमला बोला। उन्होंने ओवैसी को ‘वोटकटवा’ नेता बताया है।

ओवैसी को नहीं देंगे वोट


मुनव्वर राणा ने कहा, ओवैसी की पार्टी के चुनाव लड़ने से सिर्फ भाजपा को फायदा होगा. उन्होंने कहा कि यूपी के मुस्लिम समुदाय में थोड़ी अक्ल होगी तो वे ओवैसी को वोट नहीं देंगे। उन्होंने कहा भाजपा सरकार का एक ही काम है कि किसी भी तरीके से मुसलमानों को परेशान करो चाहें वो धर्मांतरण कानून और जनसंख्या नियंत्रण कानून का मामला हो या फिर आतंकवाद के नाम पर गिरफ्तारी हो।

योगी शादीशुदा होते तो नहीं लाते जनसंख्या कानून 


राणा ने उत्तर प्रदेश की नई जनसंख्या नीति को लेकर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पर तंज कसा, उन्होंने कहा, सीएम योगी अगर शादीशुदा होते तो वे जनसंख्या कानून लाने से पहले सोचते।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad