Type Here to Get Search Results !

पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाले को पुलिस ने किया गिरफ़्तार, आरोपी ने किया खुलासा

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसी अंजान ने फोन पर जान से मारने कि धमकी दी थी। बीती रात एक अज्ञात शख्स ने कॉल कर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी
पीएम नरेंद्र मोदी

इस मामले दिल्ली पुलिस को सफलता हाथ लगी और पुलिस ने आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। 
खजूरी खास थाने की पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी सलमान को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात सलमान ने पुलिस को कॉल करके पीएम को जान से मारने की धमकी दी थी। फिलहाल आरोपी से दिल्ली पुलिस के सीनियर ऑफिसर पूछताछ कर रहे हैं। 

आरोपी ने कॉल करके कहा था, “मुझे मोदी को मारना है”। पुलिस को पता चला है कि आरोपी बेल पर जेल से बाहर आया है. उसके खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में पुलिस को बताया कि जेल के अंदर जाने के लिए उसने यह कॉल किया था।
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें

जनवरी में भी मिल चुकी है पीएम को मारने की धमकी 

बता दे इसी साल साल जनवरी में भी एक शख्‍स ने पुलिस को कॉल करके पीएम को जान से मारने की धमकी दी थी। बताया गया था कि शख्स ने फोन करते हुए पुलिस से कहा है कि पीएम को मारने के लिए वह 30 करोड़ रुपये की सुपारी देगा।
जिसके बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया था. पुलिस ने इस कॉल करने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया था।  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad