IPL का 14 वां सीज़न मार्च 2021 में खेला जायेगा। BCCI ने जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। IPL के 14 वें संस्करण में खेलने के लिए अबतक 1097 खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन कराया है। BCCI के अनुसार इस सत्र की नीलामी 18 फरवरी तक होनी है
IPL 2021 के लिए अब तक 1097 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है जिसमें 814 भारतीय खिलाड़ी हैं तो वहीं 283 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल है।
42 वर्ष के सबसे उम्रदार गेंदबाज
आईपीएल के 14 वें संस्करण में इस आईपीएल में अब तक रजिस्ट्रेशन करा चुके सभी खिलाड़ियों में सबसे उम्रदार खिलाड़ी 42 वर्षीय नयन दोषी हैं।
स्पोर्टस क्रीडा से बातचीत में दोषी ने बताया कि वह इस टी–20 लीग में बेस्ट गेंदबाजी को तैयार हैं। मैं बेहतरीन गेंदबाजी करने को तैयार हूं, और मैं खुद को साबित करने के लिए मौका चाहता हूं। जब मैंने क्रिकेट शुरू की, तब मेरे डैड मेरे प्रदर्शन को देखते थे। मैंने फिर खेलने का फैसला जनवरी में किया।
पहले भी आईपीएल में खेल चुके हैं दोषी
IPL 2021 की नीलामी से पहले भी नयन दोषी IPL खेल चूके हैं। उन्होंने आईपीएल के दो सीजन खेले हुए हैं।
वह 2010 और 2011 में राजस्थान रॉयल्स व रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्क्वॉड में शामिल थे। नयन दोषी के नाम आईपीएल में कुल 2 विकेट हैं।
बता दें नयन दोषी भारत के पूर्व स्पिनर दिलीप दोषी के बेटे हैं। लेफ्ट आर्म स्पिनर नयन दोषी ने 70 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 166 विकेट लिए हैं। लिस्ट के 74 मैचों में नयन दोषी के नाम 64 विकेट हैं। 52 टी20 घरेलू मैचों में नयन के नाम 68 विकेट दर्ज हैं।
आईपीएल नीलामी में कौन कौन देश के शामिल हैं खिलाड़ी
IPL 2021 की नीलामी में अब तक कुल 1097 खिलाड़ी शामिल हैं। कुल खिलाड़ियों में अब तक सर्वाधिक भारतीय खिलाड़ी शामिल है। भारत से 814 खिलाड़ी आईपीएल के इस सत्र में शामिल हो रहें हैं। वहीं वेस्टइंडीज के 56, ऑस्ट्रेलिया के 42 और साउथ अफ्रीका के 38 खिलाड़ी शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त 863 ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक अपने देश की सीनियर टीम का प्रतिनिधित्व नहीं किया है। इनमें 743 भारतीय और 68 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

