Type Here to Get Search Results !

पाकिस्तान के पुलवामा हमले के बाद भारत के तथाकथित बुद्धजीवियों के नाम संदेश

पुलवामा में जब आतंकी हमले में 48 जवान मारे गए थे तब मैं ही नहीं कोई भी व्यक्ति ये विश्वास नहीं कर पाएगा कि भारत के हर एक विपक्षी नेताओं ने सीधे-सीधे उसका आरोप मोदी पर लगा दिया था कि मोदी ने यह हमले चुनाव जीतने के लिए करवाएं है।चाहे अरविंद केजरीवाल हो ममता बनर्जी हो अखिलेश यादव राहुल गांधी हो,सब के सब इसका आरोप मोदी पर लगा रहे थे। जहां तक मैं जानता हूं भारत की कोई भी राजनीतिक पार्टी या कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं काम नहीं कर सकता।यहां तक कि कांग्रेस पार्टी भी कभी इस तरह का काम कर ही नहीं सकती।

 यदि किसी एक व्यक्ति की भी हत्या करनी होती है उसके पीछे भी आदमी इतनी बड़ी प्लानिंग बनाता है और कितने लोग इंवॉल्व होते हैं फिर भी वह गुप्त  नहीं रह पाता और वह बात लीक हो जाती है।अब 300 किलो विस्फोटक मंगा कर 48 जवानों को मारना क्या अकेले मोदी यह करेंगे ?  मतलब मोदी भेष बदलकर बारूद मार्केट में गए उन्होंने बारूद खरीदा विस्फोटक  बनाया,ट्रक में रखा और खुद ट्रक लेकर जवानों को मार दिया????? 

 विपक्षी पार्टियों सत्ता के लिए  तुम कितना नीचे गिर गए थे ?  और तुमने तुम्हारी सोच कितनी घटिया हो चुकी है ? 

इसमें इतना बड़ा मैकेनिज्म लगेगा ज्यादा इंसान इंवॉल्व होंगे इतनी बड़ी प्लानिंग करनी पड़ेगी एक नेता के लिए क्या संभव है ? क्या वह इस बात से नहीं डरेगा  कि यदि इस प्लानिंग में से एक आदमी भी फूट गया तब मेरी पूरी कैरियर दांव पर लग जाएगी मैं पूरी जिंदगी जेल जाऊंगा।

 और नरेंद्र मोदी जब 5 साल प्रधानमंत्री पद पर रह चुके थे तब वह ऐसा कुकर्म क्यों करेंगे ?  ना तो उनके 5 साल के राज में कोई भ्रष्टाचार हुआ ना कोई एंटी इनकंबेंसी फैक्टर था कि पब्लिक उनसे नाराज थी और ना ही मोदी के सामने कोई मजबूत विपक्ष था जो उन्हें चुनौती दे सके।

 सबको पता था कि मोदी बेहद आसानी से चुनाव जीतेंगे.. क्या राहुल गांधी दिग्विजय सिंह अखिलेश यादव केजरीवाल जैसे मूर्खों के सामने चुनाव जीतना कठिन है ? राज्यों के चुनाव में स्थानीय मुद्दे भले हावी हो लेकिन जब राष्ट्र की बात आती है तब हर एक राष्ट्रभक्त मोदी को ही वोट देता है।

 मैंने पहले भी कई बार लिखा है अभी भी लिख रहा है भारत जैसा नीच विपक्ष पूरी दुनिया के किसी भी देश में नहीं है... जब कांग्रेस सत्ता में थी और जब मुंबई पर भीषण हमले हुए थे तब बीजेपी ने यह कभी नहीं कहा था कि यह हमला कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए करवाया है.. बल्कि उल्टे दिग्विजय सिंह सहित तमाम कांग्रेसी नेताओं ने यह कहना शुरू कर दिया था यह हमला हिंदुओं ने करवाया है यह हमला संघ ने करवाया है। मजे की बात यह केंद्र में कांग्रेस की सत्ता, राज्य में कांग्रेस की सरकार उसके बावजूद भी कांग्रेसी कुत्ते मुंबई हमले के लिए हिंदुओं को दोषी ठहराने लगे थे।

 अब जब पाकिस्तान के कैबिनेट मंत्री और इमरान खान के सबसे विश्वासु मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने संसद में यह कबूल कर लिया है कि पुलवामा के हमले हमने करवाए थे और यह इमरान खान की सबसे बड़ी सफलता है तब शरद पवार की पार्टी एनसीपी का नेता और सांसद माजिद मेमन कह रहा है कि हमें पाकिस्तान के मंत्री की बात पर विश्वास नहीं करना चाहिए यह हमले भारत सरकार ने ही करवाएं है।

Post a Comment

3 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad