उत्तर प्रदेश सरकार रोजगार के तहत 50 लाख से अधिक युवाओं को मार्च 2021 तक रोजगार व स्वरोजगार देने का लक्ष्य तय किया है। बुधवार को सरकार ने बताया है की प्रदेश मेे युवाओं को बड़े पैमाने पर नौकरियाँ उपलब्ध कराई जायगी।
मुख्य सचिव आर के तिवारी ने इसपर सभी विभागों को अपना रोजगार प्लान बनाने का आदेश दिया है और जिलों का रोजगार प्लान बनाने का जिम्मा जिलों के जिलाधिकारियों को दिया गया है।
सरकार के मुताबिक अबतक तीन लाख से अधिक पदों पर युवाओं की नियक्ति हो चुकी है और अगले वर्ष तक 50 लाख और पदों पर नियुक्ति कराई जाएगी ।
इसमें सरकारी से लेकर गैरसरकारी और निजी क्षेत्रों मेें नौकरियां उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें यह भी कहा गया है जितने भी विभाग, निदेशालय, निगम व बोर्ड है, सभी अपने विभाग के लिए एक अधिकारी को काम देगा जो रोजगार से संभंधित हर तरीके की जानकारी व डेटा के लोए उत्तरदायी होगा। और ये सभी प्रकार का डेटा मिशन रोजगार की पोर्टल पर अपलोड करेगा।
सभी विभाग मिशन रोजगार व स्वरोजगार का रोडमैप तैयार करेंगे। और इसकी निगरानी के लिए साशन स्तर पर मुख्य सचीव और ज़िला के लिए जिलाधिकारी के अंतर्गत मेे समिति का गठन किया जाएगा।
