Type Here to Get Search Results !

केजरीवाल की राह पर चल रहे है तेजस्वी यादव, RJD की सरकार बनी तो ये चीजें होंगी फ्री


बिहार विधानसभा चुनाव तीन दिन के बाद पहले चरण की वोटिंग होने वाली है। अधिकांश पार्टियों ने अपने घोषणा पत्र जारी कर दिए हैं। तो वहीं आज शनिवार को तेजस्वी यादव ने भी राष्ट्रीय जनता दल का घोषणा पत्र जारी कर दिया है 'प्रण हमारा' नाम से जारी पत्र में तेजस्वी ने युवाओं और किसानों पर विशेष ध्यान रखा है। आरजेडी ने कई चीजें फ्री देने का वादा किया है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि तेजस्वी यादव बिल्कुल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की राह पर चलते नज़र आ रहे हैं। जिस तरह से दिल्ली सरकार ने चुनाव में लोगों को बिजली, पानी सहित कई सुविधाएं फ्री देने का वादा किया था ठीक उसी तरह से तेजस्वी भी कर रहे हैं। 

आरजेडी ने किए है ये वादे:

. बेरोजगार युवाओं को 1500 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का वादा। 

. सरकारी नौकरियों का फॉर्म भरने के लिए बिहार के युवाओं को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। 

. किसानों का कर्ज माफ करने का वादा । 

. नए उद्योगों के लिए नई नीति लाई जाएगी, नए उद्योग स्थापित करने के लिए टैक्स नहीं देगा पड़ेगा।

. किडनी मरीजों के लिए मुफ्त डायलासिस की व्यवस्था होगी। 

. गांवों को स्मार्ट बनाया जाएगा और सीसीटीवी लगाए जाएंगे।

. बुजुर्गों और गरीबों का पेंशन 400 रुपये प्रति महीने से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रति महीने किया जाएगा।  

. सरकारी नौकरी में बिहार के युवाओं को तरजीह देने के लिए राज्य सरकार डोमिसाइल पॉलिसी   लाएगी। 

. सरकारी नौकरियों के 85 फीसदी पद बिहार के युवाओं के लिए आरक्षित होंगे।

दिल्ली चुनाव में केजरीवाल ने क्या किए थे फ्री देने के वादे :

. फ्री बिजली-पानी, शिक्षा, चिकित्सा

. महिलाओं के लिए बसों और मेट्रो में मुफ्त की घोषणा की थी

. दलित वर्ग के बच्चों के यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग का भी ऐलान किया   था।

. चुनाव से पहले लोगों की सहूलियत के लिए सरकारी सेवाओं की डोर स्टेप डिलीवरी और घर- घर राशन पहुंचाने का भी वादा किया था।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad