सूरज हॉस्टल के कमरा नंबर 37 में ग्राउंड फ्लोर पर ही रहता था। वह मूल रूप से बक्सर जिले के चौसा का रहने वाला था।अभी शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा है क्योंकि लॉ कॉलेज के ही एक छात्र को मृतक के जानने वाली एक लड़की ने कुल 56 बार फ़ोन कॉल किया था। उस छात्र ने ही जिसे लड़की ने इतनी बार कॉल किया था, पूरी बात की जानकारी पुलिस को दे दी है। वही मृतक छात्र के फ़ोन पर बार भी उसी लड़की का बार-बार फ़ोन आ रहा था।
जैसे ही उसे इस घटना की जानकारी मिली उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार फ़ोन करने वाली छात्रा सिवान जिले की निवासी है और वह भी पटना में ही पढ़ाई करती है।
मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँची और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और भीड़ डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इसके बाद मामले की जाँच में जुट गई है। सुल्तानगंज थाना के प्रभारी ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है।
