Type Here to Get Search Results !

सुशील कुमार मोदी ने तेज़स्वी यादव पर बोल हमला, कहा कि फिर से बिहार में शुरू हो जाएगी अपरहण, राजद ने 20 बाहुबली विधायको को दिया टिकट

बिहार विधानसभा चुनावों में एक दूसरे पर बयानों के तीर लगातार मारे जा रहे है और NDA गठबंधन तो मानो रुकने का नाम ही नही के रहा है हर समय सत्तापक्ष विपक्ष के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेज़स्वी यादव पर हमलावर रहा है। ऐसे अबकी तेज़स्वी पर हमला बोला है बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने। सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अगर तेज़स्वी यादव की बिहार में गलती से भी सरकार बनी तो बिहार में फिर से अपहरण का सिलसिला शुरू हो जाएगा। क्योंकि राजद ने बिहार के चुनावी मैदान में 20 से अधिक बाहुबलियों को मैदान में उतारा है।
फैल जाएगा बिहार में शाम होते ही सन्नाटा

सुशील कुमार मोदी ने आगे कहा, "की छपरा, बिहपुर से लेकर दानापुर तक 20 से ज्यादा बाहुबलियों, अभियुक्तो या उनके परिजनों को टिकट देकर साबित कर दिया है की अगर उन्हें गलती स्व भी सत्ता मिल गयी, तो फिर बिहार में अपरहण-फिरौती उद्योग चलाएंगे, शाम ढलते ही सन्नाटा फैल जाएगा, महिलाएं घकर से निकलने में डरेंगी और युवा पलायन करने लगेंगे। जो आज पहली कैबिनेट में 10 लाख लोगों को नौकरी देने कक झूठा वादा कर रहे है। वो पहली कैबिनेट में ही हत्या, गैंगरेप, अपहरण जैसे सैकड़ो संगीन मामलों में मुकदमे वापस लेकर अपराधियों का दुस्साहस बढ़ाने वाले है।

नौकरी के बदले दिखवायेंंगे आपकी ज़मीन

सुशील मोदी ने उदहारण दिया कि, "जैसे दिल्ली विधानसभा के चुनावों में जिस तरह केजरीवाल ने मुफ्त बिजली पानी का झांसा देकर 20 लाख बिहारी लोगो के वोट लिए और लॉकडाउन के समय बस खुलने की अफवाह फैलाकर मजदूरों को भगा दिया, वलसे ही राजद चुनाव के बाद नौकरी से लेकर हर काम के पैसे लेने या ज़मीन लिखवाने के एजेंडे पर काम कर रहा है। बिहार में राजद वोट ठगने का केजरीवाल-फॉर्मूला अपना रहा है। लालू राबड़ी सरकार ने युवाओ को नौकरी दिलाने की नही, केवल गरीबो के वोट हथियाने का जाल बनाने की चिंता की है। चरवाहा विद्यालय खोलना राजनीतिक स्टंट था, रोजगार देने वाली शिक्षा से उसका कोई वास्ता नही था। क्या राजद चरवाहा विद्यालय में ओढ़े या नॉन-मैट्रिक युवाओ को भी नौकरी दे सकता है? यदि ऐसा संभव नही तो शिक्षा को मजबूत करने के बजाय इसका मज़ाक क्यों बनवाया गया? राजद को गरीबो की दो पीढ़ियों को नौकरी के लायक नही बनने देने के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए।"

इस तरह से सुशील कुमार मोदी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे तेज़स्वी यादव पर खुलकर हमला बोला, आपको बता दे कि तेज़स्वी यादव ने अपने ऊपर लगे इन आरोपो का अभी तक इसका उत्तर नही दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad