Type Here to Get Search Results !

केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिया विवादास्पद बयान, राजद अगर जीत कर आई तो कश्मीर की जगह आतंकवादियों को मिलेगा बिहार में पनाह, ये है पूरा बयान

बिहार विधानसभा चुनावों में हर तरफ से जोरदार बयानबाजी चल रही है कोई भी सियासी दल एक दूसरे को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है, पहले भी सभी दलों के नेता और प्रवक्ता अपने विरोधी दलों पर लगातार बरस रहे है अभी हाल में ही केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तेज़स्वी यादव पर हमला बोला है। उन्होंने ये बयान दिया है कि अगर बिहार राजद की सरकार बन गई तो कश्मीर के आतंकवादी बिहार में पनाह लेंगे। नित्यानंद राय के इस बयान के बाद बिहार की सियासत गर्म हो गई है।
केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद का बयान

केन्द्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय बिहार विधानसभा चुनावों के लिए अपने अपने गृह जिले वैशाली में जदयू के उम्मीदवार उमेश कुशवाहा का नामांकन पत्र दाखिल करवाने गए थे। नामांकन के बाद उन्होंने सभा को संबोधित किया और कहा, "बिहार में अगर राजद की सरकार बनेगी तो कश्मीर में जिस आतंकवादीयो का हम सफाया कर रहे है वह आकर बिहार की धरती पर पनाह लेंगे।

देखा जाए तो नित्यानंद राय का यह बयान चौकने वाला था। लेकिन नित्यानंद राय इतना बोल कर ही रुके नही उन्होंने आगे सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, "हम ऐसा होने नही देंगे क्योंकि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री जी ने सिमा हमारे जिम्मे सौंपा है। हम आतंकवादियों को आने नही देंगे लेकिन राजद का मंसूबा यही रहेगा कि किसी प्रकार कक समझौता कर ले। सत्ता की लोलुपता है।

2015 में पाकिस्तान और अब 2020 में कश्मीर

पिछले बिहार विधानसभा चुनाव 2015 के दौरान बीजेपी के तत्कालीन अध्यक्ष और वर्तमान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि, "अगर बिहार में लालू-नीतीश की जोड़ी जीतती है तो पाकिस्तान में पटाखें फूटेंगे।" इस बयान के बाद भी उस वक़्त बिहार की सियासत में बवाल मचा था। हालांकि पाकिस्तान को लेकर दिया गया बयान उन्हें 2015 तब जीत नही दिला पाया था। 

अब इसपर सवाल ये उठता है कि बिहार विधानसभा चुनाव में क्या बीजेपी पाकिस्तान की तरह ही कश्मीर को भी घसीट रही है। क्योंकि नित्यानंद राय पार्टी आलाकमान के सबसे पसंदीदा नेता माने जाते है। दूसरी तरफ जदयू ने इस बयान पर पूरी तरह से चुप्पी साध ली है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad