फिलहाल खबर ये आ रही है कि कल #ByocottTanishq ट्रेंड होने के बाद जब आज शेयर बाज़ार खुला तब टाइटन कंपनी के शेयर का बहुत ही बुरा हाल हो गया। टाइटन कंपनी के शेयर्स में करीब करीब 2.58% की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट की वजह से टाइटन कंपनी की मार्किट कैपिटल में कुल 2700 रुपये की कमी देखने को मिली।
आपको बता दे, तनिष्क कंपनी टाइटन कंपनी के अंतर्गत आती है और इसी वजह से टाइटन ग्रुप को कुल 2700 करोड़ का घाटा केवल 1 दिन में ही वहन करना पड़ा। हालांकि तनिष्क कंपनी ने इस नुकसान के होने से पहले ही जनता का आक्रोश समझ गई और अपने द्वारा बनाए विवादित विज्ञापन को हटा दिया लेकिन तन तक नुकसान हो चुका था। अटकले ये लगाई जा रही है कि अभी धनतेरस आने वाला है और हिन्दू लोग धनतेरस के दिन बड़ी मात्रा में सोना चान्दी की खरीददारी करते है, ऐसे में टाइटन ग्रुप को और भी बड़ा घाटा सहना पैड सकता है।
