Type Here to Get Search Results !

उत्तर प्रदेश: गोंडा में तीन नाबालिग बहनों पर एसिड से हमला, बड़ी बहन की हालत गंभीर

  
उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे है। वही गोंडा में सोमवार को तीन नाबालिग लड़कियों पर एसिड से हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तीनों नाबालिग लड़कियां सगी बहनें हैं। 

एसिड हमले में बड़ी बहन गंभीर रूप से झुलस गई, वहीं दो छोटी बहनों पर तेजाब की छींटे पड़ गई। तीनों  बहनों को जिला अस्पताल में भर्ती है।  जानकारी के मुताबिक बड़ी बहन की उम्र 17 साल, उससे छोटी बहनों की उम्र 12 और 8 साल की है यह हमला सोमवार को हुआ जब तीनों बहने अपने घर पर सो रही थी। तभी किसी अज्ञात शख्स ने एसिड फेंक दिया। एसिड अटैक की पुष्टि एसओ सुरेश सिंह ने की और मौके पर पुलिस भी पहुंच गई ।

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते भी गोंडा चर्चा में रहा था वहा पर एक पुजारी को संपत्ति विवाद में गोली मार दी गई थी। इस पर योगी सरकार को विपक्ष ने घेरा लिया था विपक्ष ने कहा था कि उनके राज में साधु-संत तक सुरक्षित नहीं हैं कांग्रेस ने दावा किया था कि पिछले दो सालों में 20 से ज्यादा साधुओं की हत्या कर दी गई है।

तीनो बहनों को जख्मी हालत में भर्ती करवाया गया था। दलित बहनों पर यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब प्रदेश की सरकार हाथरस मामले पर घिरी हुई है। हाथरस में 19 साल की एक दलित लड़की का रेप हुआ था। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। फिलहाल केस की जांच सीबीआई कर रही है।

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad