महागठबंधन ने अपना घोषणा पत्र जारी किया और अपने घोषणा पत्र को बदलाव का संकल्प नाम दिया है। अपने घोषणापत्र को जारी करते हुए तेजस्वी यादव ने ये एलान किया कि उनकी सरकार यानी महागठबंधन की सरकार बनेगी तो जितने भी किसानों का कृषि ऋण है उसको तेजस्वी यादव माफ करेंगे।
तेजस्वी यादव ने ये भी कहा कि अपनी पहली कैबिनेट में 10 लाख युवाओ को रोजगार देंगे साथ ही साथ जितने छात्र नियुक्ति को लेकर आवदेन के लिए फॉर्म भरते है उसको माफ करेंगे साथ ही साथ छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुँचने के लिए किराया भी मुहैया कराएंगे।
तेजस्वी यादव ने ये भी कहा कि कोरोना संकट के बीच भी बिहार के लोग यहाँ से पलायन कर रहे है। इसके लिए कर्पूरी वीर सहायता केंद्र पूरे देश मे खोल जाएगा। जिससे आपदा के दौरान बिहार के मजदूरों को सेवा और राहत मिलेगी। बिहार के सभी नियोजित शिक्षकों को समान काम के बदले समान वेतन देंगे। तेजस्वी यादव ने ये भी अपने घोषणपत्र के माध्यम से कहा कि जीविका दीदियों का नौकरी और वेतनमान देंगे।

Good
ReplyDeletePleasure mam
Delete