अक्षत तिरवार की रिपोर्ट
इस वक्त की बड़ी खबर मध्य प्रदेश के उज्जैन से आ रही है जहां उज्जैन के तहसील बड़नगर में थाना प्रभारी द्वारा 50,000 की मांग का ऑडियो वायरल हो रहा है
इसकी जानकारी जब फरियादी से ली गई तो उसने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी बोलेरो गाड़ी अंकित राठौर नामक युवक को रतलाम में चलाने के लिए दी गई थी वही गाड़ी दिए हुए 3 महीने होने के बाद अंकित राठौर ने ना तो उसकी फाइनेंस में जो किस्त है वह भरी और ना ही मुझे मेरी गाड़ी वापस देने के लिए तैयार नहीं था इसी के चलते मेरे द्वारा पूरे मामले की शिकायत बड़नगर थाने में की गई जिस पर बड़नगर थाना प्रभारी ने कार्रवाई करते हुए रतलाम से मेरी गाड़ी वापस बुलाकर थाने पर खड़ी करवा ली थी वही गाड़ी मुझे वापस लौटाने के एवज में थाना प्रभारी अर्चना नागर और उपनिरीक्षक जीवन डिंडोरी ने मुझसे ₹50000 की रकम की मांग की साथ ही मुझसे कहा गया कि आप पैसे हमें दे दो और अपनी बोलेरो गाड़ी वापस ले जाओ लेकिन मैं एक मध्यम परिवार से हूं वाह इतनी बड़ी रकम देने में सक्षम नहीं हूं जिसके कारण मैंने थाना प्रभारी वाह उप निरीक्षक को पैसे देने से मना कर दिया इसके बाद भी ना तो पुलिस कर्मियों की ओर से मेरी गाड़ी मुझे वापस लौटआई गई साथ ही मेरी गाड़ी 3 दिनों तक बड़नगर थाने पर थी खड़ी रखी इसके बाद भी थाना प्रभारी द्वारा मुझे कई बार उनके निवास पर बुलाकर दबाव बनाकर मुझसे पैसों की मांग की और वही मुझसे ₹15000 थाना प्रभारी ने मानसिक तौर पर प्रताड़ित करते हुए ले लिए गए और बाद में भी बाकी पैसे करीबन ₹35000 की मांग के लिए दबाव निरंतर बनाया गया जब मैं मानसिक तौर पर प्रताड़ित हो गया तो मैंने थाना प्रभारी और उप निरीक्षक की शिकायत उज्जैन जाकर एसपी कार्यालय मैं पुलिस अधीक्षक को भी की।
थाना प्रभारी अर्चना नागर पर में पूर्व में भी इस तरह के कई गंभीर आरोप लग चुके हैं इसके पहले भोपाल में पहले साइबर शाखा में पदस्थ रह रह चुकी हैं जहां पूर्व में भी उन पर लाखों रुपए के गवन करने पर भोपाल के गोविंदपुरा थाना में f. i. r दर्ज हो चुका था और वही इस तरह के मामले पहले भी थाना प्रभारी पर आरोप लग चुके है
पुरी घटना की जानकारी क्षेत्र के विधायक मुरली मोरवाल से ली गई तो उन्होंने भी जानकारी देते हुए बताया कि कि जो फरियादी है वह मेरे पास भी आए थे और उन्होंने मुझे पुलिसकर्मी वाह थाना प्रभारी की बातचीत मुझे सुनाई है जिसमें थाना प्रभारी और उप निरीक्षक ने पैसों की मांग फरियादी से की है वही मेरा यह कहना है कि जब फरियादी के पास गाड़ी के सारे पेपर हैं तो फिर पुलिस फरियादी से किस बात के लिए पैसे की मांग कर रही है वही इस पूरी घटना की जानकारी मैं खुद उच्च अधिकारियों को दूंगा और इस पर पूरी कार्यवाही करवाने की लिए कहूंगा।
