मेष- चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ
रोजगार प्राप्ति के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी, भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। वृष- ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो
फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें, कर्ज लेना पड़ सकता है। लेन - देन में सावधानी रखें, चिंता तथा तनाव रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन- क,की,कु,घ,छ,के,को,ह
डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं, प्रयास भरपूर करें। मनोरंजक यात्रा हो सकती है। नया कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा।
कर्क- हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो
योजना फलीभूत होगी, व्यापारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी, नए अनुबंध हो सकते हैं।
सिंह- मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे
किसी पुराने अटके काम में बाहरी सहयोग से सफलता प्राप्त होगी। यात्रा मनोरंजक हो सकती है।
कन्या- टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो
जल्दबाजी से किए गए कार्य से हानि संभव है। चोट व रोग से बचें। किसी भी तरह की बहस में न पड़ें। नौकरी में कार्यभार रहेगा।
तुला- रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते
प्रेम - प्रसंग में अनुकूलता रहेगी, घूमने - फिरने जा सकते हैं। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। जीवन सुखमय व्यतीत होगा।
वृश्चिक- तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु
स्थायी संपत्ति के कार्य से बड़ा लाभ हो सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।
धनु- ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे
स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे, घर - बाहर वातावरण सुखद रहेगा।
मकर- भो,जा,जी,जू,खि, खा,खु, खो, गा,गि
कोई अच्छी सूचना प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। बनते कार्यों में विलंब हो सकता है।
कुम्भ- गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द
पहले की गई मेहनत का फल प्राप्त होगा l। पुराने अटके काम पूरे होंगे। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है ।
मीन- दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि
उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा,भूले - बिसरे साथियों से मुलाकात होगी।
आपका दिन मंगलमय हो
Today's Horoscope 5 September.
