बच्ची ने अपनी मां और भाई को घर में भूत दिखने की बात कही थी‚ जो कि इसी बीमारी के लक्षण है। बच्ची ने बताया कि कोई भी उसकी बात को नहीं मानता था। इसी कारण से बच्ची ने अपने आप को अपने कमरे में कैद कर लिया था। वह अपने कमरे से बाहर नहीं आती थी। वह खुद को अपने कमरे में सुरक्षित समझती थी। कुछ ही दिन में वह अपने घर से दिल्ली शिफ्ट होने वाले थे। शायद यही कारण हो सकता‚ जिसकी वजह से उसने अपने भाई और मां पर हमला किया होगा।
पुलिस ने अधिकारियों को बताया कि बच्ची के कमरे में बहुत रहस्यमई नज़ारे मिले। पुलिस को कमरे में कई इमोजी चिपके मिले जिनकी आंखों से खून निकल रहा था। कमरे का यह हाल देखकर पुलिस के होश उड़ गए थे ।छात्रा ने अपने हाथ पर गॉड भी लिख रखा था ‚ हालांकि इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। आरोपी ने अपने दोनों हाथों में रेजर से 100 से अधिक वार किए थे पुलिस का कहना है‚ कि उसने अवसाद के चलते खुद को लहूलुहान किया था। उसके हाथों पर कुछ चोटें पुरानी भी थीं। छात्रा ने पुलिस को हाथ काटने की वजह पूछने पर कहा दुनिया में रोज डेढ़ मिलियन लोग अपना हाथ काटते हैं।
पुलिस ने बाथरूम में लगे शीशे पर जैम से ‘डिसक्वालिफाइड ह्यूमन’ लिखा देखा और उस पर गोली का निशान भी था ।उसने ऐसा क्यों लिखा है ‚इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है ।
फिलहाल छात्रा ने अपने परिवार के किसी भी सदस्य से मिलने से इनकार कर दिया है ‚जबकि उसके नाना नानी उससे मिलने की कोशिश कर रहे हैं।यह सच्चाई सबके सामने आने पर छात्रा के घर वाले सदमे में है कि खुद छात्रा ने अपनी मां और भाई की जान ली है । खुद पुलिस भी यह सब जानकर हैरान है।
