Type Here to Get Search Results !

समाजवादी पार्टी नेताओं ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने रोका रास्ता

Ayodhya: किसानों की जमीन को श्रीराम एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहित किए जाने में किसानों को मिलने वाली धनराशि में भेदभाव का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी ने आज प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। 

धरने का नेतृत्व कर रहे पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने जोर शोर से इस मुद्दे को उठाया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। आज सुबह पार्टी कार्यालय पर बड़ी तादाद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एकत्र हुए और धरना प्रदर्शन के लिए रीडगंज चौराहे की ओर बढ़ चले। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा माझा बरहेटा व धरमपुर के किसान भी बड़ी तादाद में शामिल थे। रीडगंज के पास इस बीच भारी तादाद में पुलिस बल ने पहुंचकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का रास्ता रोकने का प्रयास किया। यहां कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की। प्रशासनिक अफसरों ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोककर उनसे ज्ञापन लेकर उसे उचित माध्यम तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायन पांडे पवन ने कहा कि समाजवादी पार्टी राम नगरी का विकास चाहती है, लेकिन विकास कार्य के लिए वैश्विक महामारी कोविड -19 से जूझ रहे किसानों के साथ भेदभाव एवं अन्याय का पुरजोर विरोध करती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad