Noida: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में एक युवक की जेब में रखा मोबाइल फोन फट गया। मोबाइल फटने से वाशु भाटी घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वाशु ग्रेटर नोएडा में अजायबपुर गांव के निवासी हैं। युवक ने बताया कि उसने 17 जुलाई 2019 को 19,990 रुपए में एक नामी चाइनीज कंपनी का मोबाइल फोन खरीदा था। वह अपनी जेब में मोबाइल लेकर घूम रहा था। अचानक तेज आवाज के साथ मोबाइल फोन फट गया । इस घटना में वाशु का जांघ बुरी तरह जल गया। मोबाइल फटने से घायल वाशु का कहना है कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मोबाइल कंपनी के खिलाफ मुकदमा ठोकेंगे। इस घटना के संबंध में वाशु ने पुलिस को भी सूचना दे दी है।
