Type Here to Get Search Results !

एक बार फिर शर्मसार हुई इंसानियत, मध्य प्रदेश में एक नाबालिग बच्ची के साथ तीन लोगों ने किया गैंगरेप

अभी यूपी के हाथरस में एक दलित लड़की से दरिंदगी और मौत का मामला थमा भी नहीं था कि  मध्य प्रदेश के खरगोन एक नाबालिग बच्ची से गैंगरेप का मामला सामने आया है। खरगोन में बुधवार की रात तीन लोगों ने एक नाबालिग बच्ची का कथित बलात्कार किया। यहा जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने कहा, ‘नाबालिग और भाई एक झोपड़ी में रह रहे थे। तभी बुधवार की रात तीन व्यक्ति उनके पास पहुंचे और भाई पर हमला किया। गांववालों से से मदद मांगने के वास्ते भाई वहां से निकल भागा।’

उन्होंने कहा कि इसके बाद तीनों आरोपी लड़की को उठाकर खेत में ले गए, जहां बारी-बारी से उन सभी ने उसका गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपियों ने लड़की को सड़क किनारे फेंक दिया और वहां से भाग निकले। अभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

आपको बता दें कि इससे पगले यूपी में लगातार एक के बाद एक रेप की दो-तीन घटनाएं सामने आईं हैं। हाथरस के बाद बलरामपुर में भी दलित लड़की के साथ रेप किया गया है, जिसके बाद मौत हो गई। इतना ही नहीं, बुलंदशहर में भी बुधवार को एक 14 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad