Type Here to Get Search Results !

हाथरस और बलरामपुर के बाद बिहार के लखीसराय में रेप की घटना, आरोपी और पीड़िता दोनों है नाबालिग

हाथरस और बलरामपुर की घटना के बाद खबर लखीसराय से आ रही है। वहाँ के एक नौंवी के छात्र ने पहले अपनी बहन की सहेली को धोखे से अपने घर बुलाया और उसके बाद उसके साथ रेप किया। शर्म के कारण युवती ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।ये घटना चानन थाना छेत्र की है।
आरोपी और पीड़िता दोनों है नाबालिग

घटना को अंजाम देने वाला लड़का नाबालिग है साथ ही साथ आत्महत्या करने वाली पीड़ित युवती भी नाबालिग थी। इस घटना के बाद पूरे गाँव मे आक्रोश है। आरोपी लड़का गाँव छोड़ कर फरार है वही दूसरी तरफ पीड़िता के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आरोपी पर केस दर्ज

पीड़िता की बड़ी बहन, आरोपी राज उर्फ रामप्रवेश पासवान और उसकी माँ मंजू देवी के खिलाफ चानन थेन में केस दर्ज कराया है। पीड़िता के परिवार वालो ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग की है।

बहन को जानकारी दी

घटित घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने वाली पीड़िता और आरोपी की बहन एक ही विद्यालय में पढ़ती थी और दोनों दोस्त थी। आरोपी उसके घर गया और पीड़िता से कहा कि चलो दीदी बुला रही है। जब पीड़िता आरोपी के साथ उसके घर गई तो उसके घर पर कोई नही था। उसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ जोर जबरजस्ती कर रेप किया। वह छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी ने उसे नही छोड़ा। घर आने के बाद पीड़िता ने बहन को जानकारी दी। गाँव आने पर पंचायत भी बैठी लेकिन इस दौरान पीड़िता ने फाँसी लगा कर आत्महत्या कर लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad