Type Here to Get Search Results !

बुजुर्ग महिला को पेंशन के लिए उनके बेटे और बहू करते थे परेशान तंग होकर बुजुर्ग महिला पहुँची महिला आयोग, जाने क्या है पूरा मामला

70 वर्ष की एक बुजुर्ग महिला, एक बूढ़ी माँ अपने ही बेटे और और बहू से प्रतारणा से तांग होकर बीते मंगलवार को महिला आयोग में शिकायत करने पहुँची। महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा के सामने अपना पूरा दुख बताया।
पटना के राजीव नगर की रहने वाली उन बुजुर्ग महिला का कहना है कि उनके पति की मौत हो चुकी है। उसके बाद से ही घर के बड़े वाले बेटे और उसकी पत्नी यानी कि बड़ी बहू उन्हें पैसों के लिए प्रताड़ित कर रहे है। उनके पति जब ज़िंदा थे तब वो नौकरी करते थे और जब तक मेरे पति जी द थे तब तक सब कुछ सही था। उनके मृत्यु के पश्चात उस बुजुर्ग महिला को पेंशन मिलने लगा है जिसके बाद घर मे कलह होने लगी।

बुजुर्ग महिला को जो पेंशन मिलता है उस पेंशन के रुपयों को लेकर उनके बड़े बेटे और बहू बेहद परेशान करते है। न तो वो उन्हें खाना खाने को देते है न ही उनसे कोई बात करना पसंद करता है। उनके पेंशन के पैसे को लेकर उन्हें इतना ज्यादा परेशान किया जाता है कि वह महिला आयोग पहुँच गई। महिला की पूरी बात सुनने के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष ने उनके बच्चो को बुलाकर उनकी कॉउंसिल की और कहा की माँ का बेहतर तरीके से ख्याल रखे जिसके बुजुर्ग महिला अपने बच्चों के साथ घर वापस लौट गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad