Type Here to Get Search Results !

वरिष्ठ अधिकारियों ने हैलीपेड एवं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

अक्षत तिरवार की रिपोर्ट 
उज्जैन 15 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 18 सितम्बर को उज्जैन प्रवास पर आ रहे हैं। वे यहां प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से सम्बन्धित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था एवं कार्यक्रम की प्रबंध व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिये संभागायुक्त श्री आनन्द कुमार शर्मा, आईजी श्री राकेश गुप्ता, डीआईजी श्री मनीष कपूरिया, कलेक्टर श्री आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक सुश्री सविता सोहाने, नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, जिला पंचायत सीईओ श्री अंकित अस्थाना, एडीएम श्री जितेन्द्रसिंह चौहान आदि ने कार्यक्रम स्थल एवं हैलीपेड का निरीक्षण किया। हैलीपेड के निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिये गये कि मुख्यमंत्री के आगमन पर हैलीपेड पर आवश्यक बेरिकेटिंग की व्यवस्था की जाये एवं बारिश के मद्देनजर कैनोपी आदि लगाने का कार्य सुव्यवस्थित किया जाये।
हैलीपेड के निरीक्षण के उपरान्त वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पं.सूर्यनारायण संकुल का निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के आगमन एवं प्रस्थान, वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की सीटिंग व्यवस्था, साउण्ड सिस्टम एवं हितग्राहियों के बैठने की व्यवस्था के बारे में विचार-विमर्श कर अन्तिम रूप दिया गया।
(फोटो संलग्न)
क्रमांक 2664     एचएस शर्मा/जोशी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad