Noida : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र और नोएडा से भाजपा विधायक पंकज सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। मंगलवार देर रात भाजपा विधायक पंकज सिंह की कोविड -19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद कोरोना संक्रमित होने की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों को भी एकांतवास करने की सलाह दी है । पंकज सिंह ने ट्वीट कर कहा “कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हुआ हूं।” पंकज सिंह ने ट्वीट में आगे कहा, "मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं ,कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।" इसके बाद दिल्ली के एम्स में पंकज सिंह को भर्ती कराया गया है।
लोग पूछ रहे क्या नोएडा के अस्पतालो में नहीं है विधायक महोदय को भरोसा ? नोएडा विधायक पंकज सिंह के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग यह पूछ रहे हैं कि क्या विधायक को नोएडा में स्थित कोविड अस्पताल पर भर भरोसा नहीं है ? उल्लेखनीय है कि अभी तक उत्तर प्रदेश सरकार के 14 मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।
