Type Here to Get Search Results !

उत्तर प्रदेश में महीनों से बंद पड़े बार होंगे अब गुलज़ार, रात 9 बजे तक छलकेगा जाम

Lucknow : कोरोना महामारी की वजह से उत्तर प्रदेश में पिछले पांच महीने से ज्यादा समय से बंद पड़े बार गुरुवार से खुल जाएंगे। सभी जिला आबकारी अधिकारियों व संयुक्त आबकारी आयुक्तों को इस बाबत मौखिक निर्देश दे दिए गए हैं कि बार रात 9 बजे तक खुलेंगे। अपर मुख्य सचिव संजय आर भूसरेड्डी ने बताया कि हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से जारी अनलॉक -4 की गाइडलाइन में बार खोलने की इजाजत दे दी गई है । इस गाइड लाइन का अनुपालन प्रदेश का आबकारी विभाग भी करेगा। हालांकि लिखित आदेश जारी न होने की वजह से बार संचालकों में असमंजस की स्थिति है। आबकारी विभाग के मुताबिक, नई गाइडलाइन में बार को बंद करने का कोई निर्देश नहीं है, लिहाजा इसे खोलने की अनुमति दी गयी है । हालांकि , बार खोलने की अनुमति तो दे दी गई है, लेकिन मॉडल शॉप्स अभी भी बंद रहेंगे । बार मालिकों को संचालन के समय कोविड -19 के सभी नियम - निर्देशों का पालन करना होगा।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार की इस बार की गाइडलाइन में बार खोलने की अनुमति दी गयी है, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ़ से जारी की गयी गाइडलाइन में इसका उल्लेख नहीं किया गया हैं। जिसके बाद अपर मुख्य सचिव संजय आर भूसरेड्डी ने बार खोलने को लेकर प्रस्ताव शासन को भेजा था। अब कहा जा रहा है कि इसके मौखिक आदेश दे दिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad