अक्षत तिरवार की रिपोर्ट
उज्जैन : पिछले हफ्ते मोनी बाबा आश्रम से चांदी की चरण पादुकाए अज्ञात चोर चुरा कर ले गए थे मामले को सिटी एडिशनल एसपी रूपेश द्वेदी द्वारा गंभीरता से लेते हुए जीवाजी गंज पुलिस को आदेश किया जल्दी से आरोपी की तलाश कर उचित कार्रवाई करें।
आदेश का पालन करते हुए थाना प्रभारी प्रमोद सिंह भदोरिया द्वारा एक टीम गठित कर चरण पादुकाए चुराने वाले चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
जीवाजी गंज पुलिस की सक्रियता को देखते हुए उज्जैन पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उचित इनाम देने की घोषणा भी की है।
इधर उज्जैन पुलिस कप्तान के निर्देशन पर और सिटी एडिशनल एसपी रूपेश दिवेदी के आदेशानुसार चलाया जा रहा परेशन क्लीन अभियान के तहत गुंडों पर लगातार उज्जैन पुलिस कार्रवाई कर रही हैं जीवाजी गंज पुलिस ने एक ऐसे अपराधी जिस पर 36 से अधिक अपराध पंजीबद्ध कन्हैया डागर रासुका की कार्रवाई कर उन्हें इंदौर जेल भेज दिया।
