राहुल कुमार की रिपोर्ट
सतना पुलिस को मिली बड़ी सफलता,वाहन चोर गिरोह थाना सिविल लाइन पुलिस के गिरफ्त में 3 नफर आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 5 नग चार पहिया वाहन बरामद*
पुलिस अधीक्षक श्री रियाज इकबाल (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गौतम सोलंकी (रा.पु.से.) महोदय के कुशल निर्देशन सी एस पी श्री विजय प्रताप सिंह (रा.पु.से.) महोदय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम को मिली बड़ी सफलता*
*वाहन चोर गिरोह से चार टवेरा वाहन एवं एक बोलेरो वाहन कीमती लगभग 50 लाख रुपए के जप्त, गिरोह द्वारा बिना सेंसर की गाडियों को बनाया जाता था निशाना, गाड़ियो को चुरा कर इंजन और चेचिस नम्बर बदल कर क्रय विक्रय किया जाता था*
घटना विवरण:*
फरियादी रोहण सिंह भदौरिया पिता श्री मिलन सिंह भदोरिया उम्र 26 वर्ष निवासी साउथ सिविल लाइन मकान 1111 पचपेढी थाना सिविल लाइन जिला जबलपुर हाल नितिन सिंह का मकान गढ़िया टोला मजार के बगल से थाना सिविल लाइन सतना का रिपोर्ट किया कि मैं दिनाक 14/9/2020 को वाहन टवेरा MP49BB1611 में अपने नानी को साथ लेकर स्वयं गाडी चला कर जबलपुर से अपने मामा के घर गढ़िया टोला सतना श्राद्ध के निमंत्रण में आया था।दिनाक 14/9/2020 को रात्रि 11.00 बजे भोजन करके वाहन को मामा के घर के सामने बारी के अन्दर खड़ी करके मामा के घर के अन्दर सो गया था।दिनाक 15/9/2020 को सुबह करीब 06:00 बजे बाहर निकला तो देखा तो मेरी गाडी टवेरा नही थी रिपोर्ट करता हूँ कार्यवाही की जाय।घटना की सूचना तत्काल थाना प्रभारी द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सतना को दी गई। थाने में अपराध क्रमांक 411/2020 धारा 379 आईपीसी के तहत कायमी की गई।जिस पर आरोपियों की पता तलाश करने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई।टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं घटनास्थल के आसपास के समस्त सीसीटीवी कैमरा को बारीकी से देखा गया साथ ही मुखबिरों को मामूर किया गया।मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेहियों से पूछताछ की गई।मामले के अनुसंधान के वक्त संदेहियों क्रमश: विष्णु कुशवाहा पिता प्रयाग कुशवाहा उम्र 21 वर्ष निवासी अहिरीटोला थाना सिविल लाइन सतना एवं जफर अंसारी नेता मुख्तार अंसारी उम्र 19 वर्ष निवासी गढ़िया टोला थाना सिविल लाइन सतना को पुलिस अभिरक्षा में लेकर अपराध के संबंध में हिकमतअली से पूछताछ की गई तो इस अपराध कि अपहृत संपत्ति टवेरा वाहन क्रमांक एमपी 49BB1611 को चोरी करना एवं चोरी की संपत्ति आरोपी मोहम्मद नसरुद्दीन पिता कुतुबुद्दीन उम्र 30 वर्ष निवासी गढ़िया टोला थाना सिविल लाइन सतना को विक्रीकर देना स्वीकार किया।आरोपियों द्वारा तीन अन्य वाहनों को चोरी करना एवं चोरी की संपत्ति तीनों वाहनों को मोहम्मद नसरुद्दीन पिता कुतुबुद्दीन उम्र 30 वर्ष निवासी गढ़िया टोला थाना सिविल लाइन सतना को बिक्री कर देना बताया गया जो आरोपी मोहम्मद नसरुद्दीन के आधिपत्य से बरामद हुई।मोहम्मद नसरुद्दीन से पूछताछ की गई जिसमें उसने बताया कि दिनांक 19/02/2020 की रात लगभग 10:30 बजे पौराणिक टोला से बोलेरो क्रमांक एमपी19CB4516 को चोरी करना स्वीकार किया तथा चुरा कर ले जाते वक्त कोठी रोड हाटी मोड़ के पास पेड़ से टकरा जाने पर उक्त गाड़ी को छोड़कर भाग जाना भी बताया गया।आरोपी नसरुद्दीन से टवेरा क्रमांक एमपी 49BB1611 सहित तीन अन्य टवेरा गाड़ियों को विधिवत जप्त किया गया।आरोपी मोहम्मद नसरुद्दीन पिता मोहम्मद कुतुबुद्दीन उम्र 30 वर्ष निवासी गढ़िया टोला थाना सिविल लाइन सतना द्वारा यह जानते हुए कि उक्त वाहन टवेरा चोरी की संपत्ति है आरोपियों से उक्त टवेरा गाड़ियां बेईमानी से प्राप्त किया जो कि आरोपी का यह कृत्य धारा 379,411 आईपीसी के तहत एक दंडनीय अपराध पाए जाने से उक्त वाहन विधिवत जप्त कर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।
*वारदात ए तरीका:*
आरोपियों द्वारा दिन शहर में घूम घूम कर रैकी की जाती थी की कहां-कहां वाहन खड़े हैं एवं उन्हें दिन में ही चिन्हित कर लिया जाता था। आरोपियों का निशाना बिना सेंसर वाली गाड़ियां होता था जिन्हें यह मास्टर की के द्वारा रात्रि में चोरी कर ले जाते थे।
*गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी:*
1)विष्णु कुशवाहा पिता प्रयाग कुशवाहा उम्र 21 वर्ष निवासी अहिरीटोला थाना सिविल लाइन सतना।
2)जफर अंसारी नेता मुख्तार अंसारी उम्र 19 वर्ष निवासी गढ़िया टोला थाना सिविल लाइन सतना एवं
3)मोहम्मद नसरुद्दीन पिता कुतुबुद्दीन उम्र 30 वर्ष निवासी गढ़िया टोला थाना सिविल लाइन सतना।
*आरोपियों से जब्त हुई वाहनों का विवरण:*
1)टेवरा वाहन एमपी 49 बीवी 1611।
2) टवेरा वाहन बिना नंबर की जिसका चेचिस नंबर ma6ab6g7671-1b52416 एवं इंजन नंबर n151008 है।
3) टवेरा वाहन बिना नंबर की जिसका चेचिस नंबर ma6ab6g764h005550 एवं इंजन नंबर n211004 है।
4) टवेरा बाहर जिसका चेचिस नंबर खींचा हुआ है एवं इंजन नंबर n90114 है।
इस प्रकार कुल चार टवेरा वाहन आरोपियों से जप्त की गई।
5) बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी19 CB4516 एवं 3100 रूपये नगद एंव 1500 रूपये कीमती एक अदद मोबाईल फोन।
*सराहनीय भूमिका:*
उपनिरी0 सुधांशू तिवारी थाना प्रभारी सिविल लाइन,उपनिरी0 दसरथ सिंह,उपनिरी0 अजीत सिंह,स0उ0नि0 टी पी सिंह, स0उ0नि0 राजेन्द्र मिश्रा, प्रधान आर0 दीपेश पटेल, आर0 अजीत मिश्रा, आर0 राहुल सिंह,
आर0जगदीश मीना, आर0 रामानुज शर्मा, आर0 प्रशांत परौहा, म0आर0 मोनिका सिंह, प्रधान आर0 संतोष तिवारी।
