Type Here to Get Search Results !

Weather Update : उत्तर प्रदेश में आज हो सकती है तेज़ बारिश, मौसम विभाग ने 3 अगस्त तक जारी किया अलर्ट

पूर्वानुमान (UP Weather Forecast) के मुताबिक, सभी जिलों में बादल छाये रहेंगे। कहीं हल्की तो कहीं अधिक बारिश हो सकती है।

लखनऊ. बीते 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश (Rain) हुई है। इस दौरान कहीं कम तो कहीं मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने तीन अगस्त तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। लखनऊ स्थिति आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मानसून बेहद सक्रिय रहने का अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान (UP Weather Forecast) के मुताबिक, सभी जिलों में बादल छाये रहेंगे। कहीं हल्की तो कहीं अधिक बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग अनुसार, अगले कुछ दिनों तक पूरे प्रदेश में मौसम का मिला-जुला रहेगा। पश्चिमी यूपी से पूर्वी यूपी तक कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है।
तीन अगस्त तक यह सिलसिला जारी रहेगा, लेकिन बहुत अधिक बारिश की भविष्यवाणी है। आंचलिक विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि राजस्थान के पास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है और मानसून की लाइन अभी हिमालय में है जिसके जल्द ही नीचे उतरने की संभावना है। इन कारणों के चलते भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

आज सुबह से ही आसमान में दिखाई दे रहे घने बादल

शनिवार सुबह से ही लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बादल छाये हुए हैं। शुक्रवार को राजधानी के कई इलाकों में बारिश हुई थी। अभी भी बादल छाये हैं। बारिश नहीं होने से उमस बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ में तेज नहीं बल्कि हल्की बारिश ही होगी। शुक्रवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 31°C  और न्यूनतम तापमान 27°C रिकॉर्ड किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad