एक महीने के फ्री ट्रायल के बाद ग्राहक किसी भी एक प्लान का चुनाव कर सकता है। ‘नए इंडिया का नया जोश’ टैरिफ प्लान्स 399 रुपये प्रतिमाह से शुरू हो कर 1499 रुपये प्रतिमाह तक होंगे। फ्री ट्रायल के बाद ग्राहक जियो फाइबर का कनेक्शन कटवा भी सकता है। इसके लिए कोई भी पैसा नही काटा जाएगा और ना ही कोई सवाल किया जाएगा।
399 रुपये प्रतिमाह वाले प्लान में 30एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। मार्केट में यह प्लान सबसे सस्ते प्लान्स में से एक माना जा रहा है। इस प्लान में किसी भी तरह के ऐप्स का सब्सक्रिप्शन नही मिलेगा। 399 रुपये की तरह 699 रूपये वाले प्लान में भी ओटीटी ऐप्स नहीं मिलेंगे पर स्पीड बढ़कर 100एमबीपीएस हो जाएगी। ‘वर्क फ्रॉम होम’ के लिए 699 रूपये वाला प्लान सबसे सटीक है।
JioFiber announces 30-day free trial, with truly unlimited plans.#JioFiber #JioPlatforms #DigitalIndia #WithLoveFromJio pic.twitter.com/LTEi6wncXN
— Reliance Jio (@reliancejio) August 31, 2020
जियो फाइबर प्लान्स टिप्पणी करते हुए रिलायंस जियो के निदेशक आकाश अंबानी ने कहा, ‘जियो फाइबर से एक लाख से अधिक घर जुड़े हुए हैं और यह देश का सबसे बड़ा फाइबर प्रदाता है लेकिन भारत और भारतीयों के लिए हमारा विजन इससे कहीं बड़ा है। हम फाइबर को हर घर में ले जाना चाहते हैं और परिवार के हर सदस्य को इससे जोड़ना चाहते हैं। जियो की वजह से मोबाइल कनेक्टिविटी में भारत सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ने वाला देश बन गया है, अब जियोफाइबर भारत को दुनिया में ब्रॉडबैंड के मामले में आगे ले जाएगा। 1,600 से अधिक शहरों और कस्बों में ब्रॉडबैंड होगा। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि भारत को दुनिया का ब्रॉडबैंड लीडर बनाने के लिए जियो फाइबर से जुड़ें।’
