Type Here to Get Search Results !

भाटपचलाना थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधि सब इंस्पेक्टर को आखिर क्यों बना रखा है थाना प्रभारी

उज्जैन : बड़नगर सब इंस्पेक्टर के भरोसे चल रहा है भाटपचलाना थाना, सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध भूमिका क्षेत्र में नजर आ रही है क्योंकि पूर्व में भी सब इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह कुशवाह पर कुछ सटोरिया से सांठगांठ कर सट्टा चलाने के आरोप सटोरियों द्वारा खुद लगाए गए थे इसके साथ ही अभी भी क्षेत्र में कई जगह थाना प्रभारी के संरक्षण में सट्टा जुआ अवैध शराब क्षेत्र में धड़ल्ले से बिक रही है धड़ल्ले से सट्टा जुआ अफीम गांजा की तस्करी हो रही है लेकिन थाना प्रभारी का पद संभाले बैठे उपनिरीक्षक सब कुछ जानते हुए भी अंजान बने हुए बैठे हैं सूत्रों से खबर मिली है कि इन सारे अवैध धंधे को चलाने के एवज में थाना प्रभारी का पद संभाल रहे है उपनिरीक्षक लाखों की बंदी लेते हैं पूर्व में भी सटोरिए ने पैसे लेने का आरोप राघवेंद्र सिंह कुशवाह पर लगाया जा चुका है आखिर क्या कारण है सब इस्पेक्टर को थाना प्रभारी का पद  दे रखा है यह एक बड़ा प्रश्न है क्या पुलिस विभाग के पास कोई काबिल थाना प्रभारी नहीं है जो थाना संभाल सके आखिर आला अधिकारियों की क्या मजबूरी है कि बार-बार उप निरीक्षक को थाना प्रभारी का प्रभार दिया जाता है कुछ दिनों पूर्व क्षेत्रीय विधायक मुरली मोरवाल द्वारा  रैली निकाल कर तहसील कार्यालय बड़नगर का घेराव किया था और उन्होंने आरोप लगाए थे क्षेत्र में जुआ सट्टाअवैध शराब गांजा आदि के विरोध में प्रदर्शन भी किया था इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियां कितने चरम पर है और खुद विधायक को मोर्चा खोलना पड़ा क्योंकि विधायक क्षेत्र के विधायक होने के नाते उन्हें सारी चीज जानकारी में थी और उन्होंने प्रशासन को अवैध गतिविधियों के बारे में अवगत कराया मगर अभी तक कोई बड़ी कार्रवाई सटोरिये अवैध शराब के खिलाफ अभी तक देखने को नहीं मिल रही है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऊपर से लेकर नीचे तक पैसों की बंदरबांट होने के कारण ही कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हो पा रही और भाट पचलाना थाना प्रभारी पर सट्टे के आरोप पूर्व में भी लग चुके हैं वर्तमान में भी क्षेत्र में जुआ सट्टा अवैध शराब गांजा की तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है मगर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है अब देखना यह है पुलिस विभाग किसी किसी टीआई रेंज के काबिल अधिकारी को भाट पचलाना थाने की जिम्मेदारी सौंपते हैं या फिर ऐसा ही रामराज्य चलता रहता है

आपके द्वारा जानकारी दी गई है क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां चल रही है तो कार्रवाई की जाएगी:
एडिशनल एसपी आकाश भूरिया उज्जैन ग्रामीण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad