![]() |
| फोटो : ANI |
अयोध्या : अयोध्या में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर शिलापट्ट का अनावरण किया। इस दौरान उनके साथ श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गापाल दास , उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहे।
नृत्यगोपाल दास ने अपने संबोधन में कहा कि लोग हमसे पूछते कि मंदिर कब बनेगा ? हमने कहा था जब एक ओर मोदी है और दूसरी ओर योगी है , तो अब नहीं बनेगा तो कब बनेगा। अब लोगों को तन - मन - धन से मंदिर निर्माण में जुटना चाहिए और काम को आगे बढ़ाना चाहिए। दुनिया में रह रहे हर हिन्दू की यही इच्छा थी। मंदिर का निर्माण एक नए भारत का निर्माण है , इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए।
अयोध्या में राममंदिर भूमि पूजन के बाद संबोधन कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि आज आनंद का क्षण है , एक संकल्प लिया था । तब के संघप्रमुख देवव्रत जी ने कहा था कि 20-30 साल काम करना होगा , तब ये काम करना होगा । आज 30 वें साल की शुरुआत में काम शुरू हुआ है । कई लोग महामारी के कारण नहीं आ पाए , लालकृष्ण आडवाणी भी नहीं आ पाए हैं । देश में अब आत्मनिर्भर बनाने की ओर काम जारी है , आज महामारी के बाद पूरा विश्व नए रास्तों को ढूंढ रहा है । जैसे - जैसे मंदिर बनेगा , राम की अयोध्या भी बननी चाहिए । हमारे मन में जो मंदिर बनना चाहिए और कपट को छोड़ना चाहिए ।


