Type Here to Get Search Results !

IPL 2020 में नहीं दिखेंगे रैना , यूएई से इंडिया वापस लौटे

कोरोना वायरस के बीच होने जा रहे IPL 2020 के लिए एक और बुरी खबर है। चेन्नई सुपर किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना निजी कारणों से वापस लौट आए हैं। रैना के लौटने के पीछे की असल वजह क्या है, इसका पता अबतक नहीं चल पाया। CSK ने ट्वीट कर बताया कि सुरेश रैना निजी कारणों से भारत लौट आए हैं और आईपीएल -2020 के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।  

19 सितंबर से शुरू हो रहे आईपीएल के लिए टीमें संयुक्त अरब अमीरात ( UAE ) पहुंच चुकी हैं । दुबई पहुंचने के बाद CSK मेंबर्स का कोविड -19 टेस्ट किया गया था जिनमें से कुछ के सैंपल्स पॉजिटिव आए हैं। जिसके चलते CSK को अब एक और सप्ताह के लिए क्वारंटीन में रहना होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad