लखनऊ : उत्तरप्रदेश में पिछले 24 घंटे में 2983 नए मरीज मिले , इसी के साथ अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 41222 है। अभी तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 57,271 कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। आज प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 1878 कोरोना पेशेंट्स को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है । पूरे प्रदेश में अब तक कोरोना से 1817 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घण्टों में उत्तरप्रदेश में कोरोना से 41 लोगों की मौत हुई है । राजधानी लखनऊ में सबसे ज्यादा कोरोना के 611 नए केस सामने आए हैं। यूपी में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक 1,00,310 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं।
राजधानी में अब तक के सबसे अधिक मामले मिले
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का कोरोना से हाल बिगड़ता जा रहा है । राजधानी लखनऊ में जहां पिछले दो दिनों से 500 से कम नए मरीज मिल रहे थे, वहीं मंगलवार को यानी राजधानी में रेकॉर्ड तोड़ 611 नए मामले सामने आए हैं।
24 घंटे में सबसे अधिक मरीज मिलने वाले जिले
लखनऊ–611
कानपुर–259
प्रयागराज–130
जौनपुर–112
वाराणसी–109
सभी जिलों का विवरण
