पहले मंदिर के मुख्य शिखर की ऊंचाई 128 फीट थी। अब यह 161 फीट होगी। तीन की जगह पांचों गुंबदों के नीचे के हिस्से में चार हिस्से होंगे और एक मुख्य शिखर होगा। राम मंदिर का नक्शा तैयार करने वाले चीफ आर्किटेक्ट सोमपुरा के बेटे निखिल सोमपुरा का कहना है कि कुल भूमि 67 एकड़ है । लेकिन , मंदिर 2 एकड़ में ही बनेगा।
बाकी 65 एकड़ की जमीन पर राम मंदिर परिसर का विस्तार किया जाएगा। राम मंदिर निर्माण में राजस्थान के बंसी पहाड़पुर का पत्थर लगेंगे ।राम मंदिर निर्माण के लिए लगभग चार लाख घन फीट पत्थर का उपयोग होगा। इसमें से लगभग 2.75 लाख घन फीट पत्थर भरतपुर के बंसी पहाड़पुर का सैंड स्टोन का होगा। आर्किटेक्ट प्रॉजेक्ट के अनुसार मंदिर को बनकर तैयार होने में तीन से साढ़े तीन साल का समय लगेगा । मंदिर तीन मंजिला होगा और यह वास्तुशास्त्र के हिसाब से बनाया जाएगा।
