New Delhi : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले का सिलसिला जारी है। बारामूला में शनिवार को सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर के दौरान एक आतंकी को मार गिराया है। बारामूला के सलूसा इलाके में चल रहे एनकाउंटर में अभी भी 2-3 आतंकी घिरे हुए हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि इलाके में अभी भी सुरक्षाबलों का ऑपरेशन चल रहा है।
बता दें बीते कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर के बारामूला में लगातार आतंकियों के साथ मुठभेड़ की खबरें मिल रही हैं। 17 अगस्त को आतंकी हमले में तीन भारतीय सुरक्षाकर्मी भी शहीद हो गए थे। पुलिस टीम उस समय चेकपोस्ट पर थी जब आतंकियों ने उनपर हमला कर दिया था। वहीं बीते रविवार को भी बारामूला में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की थी।
मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों से एक AK-47 राइफल और 2 पिस्टल बरामद हुए। कश्मीर के आईजीपी ने बताया, ‘मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर सज्जाद उर्फ हैदर मारा गया। ये पुलिस और सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी है।’
